Skip to main content

Maharashtra CM: 'महाराष्ट्र की जनता चाहती है...' क्या बगावती मूड में हैं शिंदे? नए CM के नाम का एलान आज संभव

महाराष्ट्र में महायुति को भारी बहुमत मिलने के बाद भी सीएम के नाम को लेकर पेंच फंसा हुआ है। इस बीच कार्यवाहक सीएम एकनाथ शिंदे ने एक बार फिर मुख्यमंत्री पद पर उनकी वापसी के लिए एक मजबूत पिच बनाई है। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता उन्हें मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहती है। शिंदे ने आगे कहा मैं केवल सीएम नहीं था बल्कि एक आम आदमी हूं।

Farmer Protest: आज नोएडा से दिल्ली कूच करेंगे किसान, बॉर्डर पर तैनात किए गए सुरक्षाकर्मी; ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

आज किसान नोएडा से दिल्ली कूच करेंगे। दिल्ली की सीमाओं पर भारी सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। दिल्ली पुलिस और गौतमबुद्ध नगर पुलिस चेकिंग कर रही है। यातायात दबाव बढ़ने पर कई रूट डायवर्ट किए गए हैं। यमुना एक्सप्रेस-वे से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे होकर दिल्ली जाने वाले और सिरसा से परी चौक होकर सूरजपुर जाने वाले मार्ग पर मालवाहक वाहनों का आगमन प्रतिबंधित रहेगा।

आज का राशिफल

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको बिजनेस की समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। आपकी अपने बॉस से खटपट हो सकती है, इसलिए कार्यक्षेत्र में लोगों से काम से काम ही मतलब रखें। आप अपने पिताजी से पारिवारिक समस्याओं को लेकर बातचीत करेंगे। आपका कोई पैतृक संपत्ति का बंटवारा होने से आपकी संपत्ति में भी इजाफा होगा। अविवाहित जातकों के लिए कोई बेहतर रिश्ता आ सकता है।

Amazon ब्लैक फ्राइडे सेल पर मिल रही हैं धमाकेदार डील्स, फोन, लैपटॉप, TV सब मिल रहा है सस्ता

अगर आप कोई इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स या घर के लिए कोई सामान खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो ये आपके लिए अच्छा वक्त हो सकता है। क्योंकि अमेजन पर ब्लैक फ्राइडे सेल जारी है। इस सेल में ग्राहकों को स्मार्टफोन लैपटॉप स्मार्टवॉच टीवी और होम अप्लायंसेज जैसी कई कैटेगरी के ढेरों प्रोडक्ट्स पर डील्स और डिस्काउंट दिए जा रहे हैं।

Pushpa 2: नहीं खरीदनी पड़ेगी महंगी टिकटें, दिल्ली के इन सिनेमाघरों में महज 95 रुपये में कर लें फिल्म की बुकिंग

पुष्पा 2 का बज साउथ से लेकर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री तक में देखने को मिल रहा है। फिल्म की एडवांस बुकिंग से इसकी तगड़ी डिमांड का अंदाजा लगाया जा सकता है। दिल्ली में फिल्म का सबसे महंगा टिकट 2400 रुपये तक का बताया जा रहा है। हालांकि दिल्ली में अभी भी कई जगह फैंस को सस्ते में मूवी को देखने का मौका मिल सकता है।

Maruti Dzire 2024 को चुनौती देने इस हफ्ते लॉन्‍च होगी नई जेनरेशन Honda Amaze 2024, मिलेंगे बेहतरीन फीचर्स

जापानी वाहन निर्माता Honda Cars की ओर से भारतीय बाजार में जल्‍द ही नई गाड़ी को लॉन्‍च किया जाएगा। दो दिसंबर से शुरू हो रहे हफ्ते में कंपनी की ओर से नई जेनरेशन Honda Amaze 2024 को लाया जाएगा। इसमें किस तरह के फीचर्स दिए जा सकते हैं। कितनी कीमत पर नई गाड़ी को लाया जा सकता है। इसका किन कारों से मुकाबला होगा। आइए जानते हैं।

Somwar Ke Upay: सोमवार के दिन इन चीजों से करें भगवान शिव का अभिषेक, आर्थिक तंगी होगी दूर

देवों के देव महादेव की महिमा अपरंपार है। महादेव के चरणों में रहने वाले साधकों को जीवन में सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है। साथ ही मृत्यु उपरांत भव सागर से बेड़ा पार होता है। साधक श्रद्धा भाव से सोमवार के दिन देवों के देव महादेव और जगत की देवी मां पार्वती की पूजा करते हैं।