नए डिजाइन और पावरफुल चिप के साथ लॉन्च होगी iPhone 17 सीरीज, मिलेगा 24MP सेल्फी कैमरा
एपल iPhone 17 लाइनअप में पारंपरिक प्लस मॉडल को iPhone 17 Air से रिप्लेस कर सकता है। इस बार सभी आईफोन मॉडल में फ्रंट में 24MP का कैमरा मिलने की बात कही है। अपकमिंग लाइनअप की एंट्री एपल A19 बायोनिक चिपसेट के साथ होगी। सीरीज में और भी कई बड़े बदलाव होने की उम्मीद है। इसके बारे में कई तरह की जानकारी सामने आ चुकी है।
Bihar News: किसानों के लिए सरकार ने उठाया बड़ा कदम, नई योजना से आएगी खुशहाली
राज्य के किसानों के लिए नीतीश सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। अब बिहार सरकार रैयती जमीन से बलुई मिट्टी खुद हटाएगी इससे किसानों को काफी फायदा होगा। सरकार ने नई बिहार खनिज नियमावली 2024 में भी इसका प्रावधान किया है। इसके अनुसार सरकार छह नदियों को छोड़ शेष अन्य नदियों से खेतों तक पहुंचने वाली बलुई मिट्टी को हटाएगी।
Maharashtra: एकनाथ शिंदे की तबीयत में सुधार, शाम तक लौट सकते हैं मुंबई
महाराष्ट्र में नई सरकार की शपथग्रहण की तारीख तय हो गई है लेकिन सीएम को लेकर अभी भी स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है। इन सब के बीच कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की तबीयत खराब है और वह फिलहाल अपने पैतृक गांव में हैं जहां डॉक्टरों की टीम उनके इलाज में जुटी है। इस बीच शिंदे के पारिवारिक डॉक्टर ने उनके स्वास्थ पर ताजा अपडेट दिया है।
Vivo V50 सीरीज की जल्द होगी एंट्री, मिलेगा पावरफुल प्रोसेसर और बड़ी बैटरी
चाइना में लॉन्च हुई Vivo S20 सीरीज को भारत में वी ब्रांडिंग के तहत लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी ने फिलहाल इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन अगले साल फरवरी में कंपनी इस सीरीज को लॉन्च कर सकती है। इसमें Vivo V50 और V50 Pro मॉडल शामिल हो सकते हैं। इनमें क्वालकॉम और मीडियाटेक का प्रोसेसर मिलेगा।
MG Windsor EV के दम पर कंपनी ने हासिल की बिक्री में 20 फीसदी की बढ़ोतरी, बेचीं 6 हजार से ज्यादा कारें
MG Vehicle Sale in November 2024 ब्रिटिश वाहन निर्माता MG मोटर्स की ओर से भारतीय बाजार में कई बेहतरीन कारों को ऑफर किया जाता है। कंपनी की ओर से November 2024 के दौरान बड़ी संख्या में कारों की बिक्री की गई है। कुल बिक्री में सबसे बड़ा योगदान MG Windsor EV का रहा। कंपनी ने बीते महीने कितनी कारों की बिक्री की है। आइए जानते हैं।
Punjab Crime News: 8 महीने पहले मांगी थी 50 लाख की रंगदारी, अब आधी रात को कार का पीछा कर दागीं तीन गोलियां
तरनतारन में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। इमिग्रेशन सेंटर चलाने वाले अनमोलप्रीत सिंह पर तीन गोलियां चलाई गईं। आठ महीने पहले गैंगस्टर हैप्पी चट्ठा ने उनसे फोन करके 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। गैंगस्टर और दो अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
तरनतारन। शहर के बस अड्डा के पास इमिग्रेशन सेंटर चलाने वाले अनमोलप्रीत सिंह का पहले स्कार्पियो सवारों ने पीछा किया। इसके बाद फिर तीन गोलियां दागीं। इस दौरान अनमोलप्रीत सिंह बाल-बाल बचा।
'कम से कम तीन बच्चे पैदा करें', जनसंख्या में गिरावट पर चिंतित RSS प्रमुख मोहन भागवत ने और क्या दी सलाह?
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने देश की जनसंख्या को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा- जनसंख्या में गिरावट चिंता का विषय है। आधुनिक जनसंख्या विज्ञान कहता है कि जब किसी समाज की जनसंख्या (प्रजनन दर) 2.1 से नीचे चली जाती है तो ऐसे में वह समाज धरती से लुप्त हो जाता है। उन्होंने आगे कहा हमें दो या तीन से अधिक की आवश्यकता है यह संख्या महत्वपूर्ण है।