राजस्थान रोड एक्सीडेंट: धौलपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, बस ने टेंपो को मारी टक्कर; 12 लोगों की मौत
राजस्थान के धौलपुर जिले में बाड़ी सदर थाना इलाके में एक सड़क हादसा हो गया। शनिवार रात करीब 11 बजे स्लीपर कोच बस ने टेंपों को टक्कर मार दी। इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई है। बाड़ी कोतवाली थाना प्रभारी शिव लहरी मीणा ने बताया कि मृतकों के शरीर को मोर्ची में रखवा दिया गया है। आज पोस्टमार्टम किया जाएगा।
धौलपुर। राजस्थान के धौलपुर जिले में बाड़ी सदर थाना इलाके में एक सड़क हादसा हो गया। शनिवार रात करीब 11 बजे स्लीपर कोच बस ने टेंपों को टक्कर मार दी। इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई है। मारे जाने वालों में 8 बच्चे शामिल हैं।
दीवाली के आसपास पंजाब को दहलाने की साजिश, आतंकी पन्नू-रिंदा से ISI करवा सकती है बड़ा हमला; विस्फोटक बरामद
पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI दीपावली के आसपास पंजाब में बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। इसके लिए आतंकी-गैंगस्टर गठजोड़ की मदद ली जा रही है। ISI लगातार पंजाब में ड्रोन के माध्यम से हथियार भेज रही है। हाल ही में फिरोजपुर में BSF ने 1.180 किलो RDX बरामद किया है। पंजाब पुलिस की खुफिया शाखा ने गृह मंत्रालय को रिपोर्ट भेजी है।
अमृतसर। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आइएसआइ ने दीपावली के आसपास पंजाब में बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रही है। इसके लिए आतंकी-गैंगस्टर गठजोड़ की मदद ली जा रही है।
'महंगी पड़ती है ईमानदारी,' Ranvir Shorey ने बताए एक्टर के 'मूल-मंत्र', कैसे झेलना पड़ता है नुकसान
बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 में अपने शानदार खेल से दर्शकों का मनोरंजन करने वाले अभिनेता रणवीर शौरी हर किसी के पसंदीदा माने जाते हैं। हाल में उन्होंने जागरण संग खास बातचीत में एक एक्टर के मूल मंत्र पर खुलकर बात की है। इसके साथ ही एक था टाइगर एक्टर ने बताया कि कैसे ईमानदारी मंहगी पड़ सकती है।
सधा रवैया और सीधा जवाब कई बार कलाकारों को नुकसान भी दे जाता है। मगर बहती धारा से विपरीत तैरने वाले रणवीर शौरी का यही है मिजाज। जीने के अपने इस अंदाज को उन्होंने जागरण के साथ बातचीत में साझा किया है।
UP न्यूज़: पाकिस्तान की लड़की से जौनपुर के लड़के का हुआ ऑनलाइन निकाह, वीडियो कॉल पर बोले- 'कुबूल है'
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है जिससे सुनकर आप एक पल के हैरान रह जाएंगे। यहां एक लड़के का पाकिस्तान की लड़की से ऑनलाइन निकाह हुआ। वीडियो कॉल के जरिए दुल्हन ने निकाह कुबूल किया। इस अनोखी शादी में दोनों पक्षों के लोग मौजूद थे। जानिए इस अनोखी शादी की पूरी कहानी।
वराणसी न्यूज़: पीएम मोदी के वाराणसी दौरे पर ट्रैफिक में बदलाव, पढ़िए किन रास्तों से जाना ठीक रहेगा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी दौरे के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। शंकरा नेत्रालय और सिगरा स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रमों के चलते कई रास्ते बंद रहेंगे और कुछ रूट डायवर्ट किए गए हैं। इस खबर में हम आपको विस्तार से बताएंगे कि पीएम मोदी के दौरे के दौरान वाराणसी में ट्रैफिक व्यवस्था कैसी रहेगी और आपको किन रास्तों का इस्तेमाल करना चाहिए।
झारखंड Election: JDU ने जिन 11 सीटों पर ठोका दावा, उसमें एक भी नहीं मिली; पढ़ें अब क्या है आगे की प्लानिंग
झारखंड में 13 नवंबर को पहले चरण का चुनाव है। एनडीए गठबंधन में सीटों का बंटवारा हुआ जिसमें जदयू को दो सीटें मिलीं। पार्टी अध्यक्ष खीरू महतो चाहते हैं कि कम से कम एक सीट बढ़े ताकि उनकी बात रह जाए। वे रविवार को पटना में नीतीश कुमार से मिलेंगे। जदयू को तमाड़ और जमशेदपुर पश्चिमी सीटें मिलीं। लोजपा (आर) को एक सीट मिली।
रांची। झारखंड में 13 नवंबर को पहले चरण का चुनाव है। इसको लेकर, तमाम पार्टियां सीट को लेकर संघर्ष कर रही हैं। इंडी गठबंधन के साथ एनडीए के घटक दलों के बीच भी सीटों का बंटवारा हुआ।
करवा चौथ 2024: करवा चौथ के शुभ मुहूर्त से लेकर पूजा विधि तक, जानें इस पर्व की संपूर्ण जानकारी
पंचाग के अनुसार देशभर में करवा चौथ का पर्व आज यानी 20 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। इस त्योहार के आने का सुहागिन महिलाओं को बेसब्री से इंतजार रहता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं सोलह श्रृंगार कर विशेष पूजा-अर्चना करती हैं और रात में अर्घ्य देकर व्रत का पारण करती हैं।