Motorola के इस स्मार्टफोन को मिला एंड्रॉइड 15 बीटा अपडेट, नए फीचर्स बदलेंगे यूजिंग एक्सपीरियंस
Motorola Edge 50 फ्यूजन के लिए एंड्रॉइड 15 बीटा अपडेट रोलआउट होना शुरू हो गया है। इसे फिलहाल कुछ चुनिंदा यूजर्स के लिए ही रोलआउट किया गया है। इसमें कई नए फीचर्स मिले हैं। जो आपके फोन चलाने का अंदाज बदल देंगे। इसमें दो नए फॉन्ट लॉक स्क्रीन और क्लॉक फेस को अपने हिसाब से कस्टमाइज करने की सुविधा मिली है।
सलमान खान को मारने के लिए Lawrence से सुपारी लेने वाला सुक्खा 4 दिन की हिरासत में, कर रहा था फार्महाउस की रेकी
बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद Salman Khan को जान से मारने की धमकियों का मामला खूब सुर्खियां बटोर रहा है। हाल ही में सल्लू मियां के मामले में मुंबई ट्रैफिक पुलिस को धमकी भरा मैसेज मिला था और अब उन्हें मारने की सुपारी लेने वाले एक शूटर को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसकी कोर्ट में पेशी हुई है।
सलमान खान को पिछले कई महीने से बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। अप्रैल महीने में बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट में फायरिंग के बाद खबर आई थी कि कुछ शख्स पनवेल स्थित एक्टर के फार्महाउस पर रेकी कर रहे हैं।
IND vs NZ: ये क्या कर दिया विराट! कोहली के आउट होने के बाद सीढ़ी पर लेट गए Rohit Sharma, रिएक्शन वायरल
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम संघर्ष करती हुई दिखी है। तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने तीन विकेट के नुकसान पर 231 रन बना लिए हैं। आखिरी पलों में भारत ने विराट कोहली का विकेट गंवाया। विराट कोहली 70 रन बनाकर आउट हुए। विराट कोहली के आउट होने के बाद रोहित का रिएक्शन वायरल हो गया।
महाराष्ट्र चुनाव से पहले MVA में दरार! सीट शेयरिंग को लेकर गठबंधन में घमासान; उद्धव ने दी चेतावनी
महाराष्ट्र पॉलिटिक्स महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले सीट शेयरिंग को लेकर महा विकास अघाड़ी के सहयोगी दलों में तलवारें खिंच गई हैं। शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत ने यहां तक कह दिया कि महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता निर्णय लेने में सक्षम नहीं है। हालात बिगड़ता देख उद्धव ठाकरे बचाव में आए और नसीहत देते हुए कहा कि परिस्थिति को टूटने की कगार पर नहीं पहुंचने देना चाहिए।
भूल भुलैया से भी चार कदम आगे निकले Singam Again के मेकर्स, पहले गाने में दिखा श्रीराम-हनुमान का मिलन
सिंघम Again की रिलीज को अब सिर्फ 13 दिन बचे हैं और फिल्म के पहले गाने को जारी करने की तैयारी शुरू हो गई है। शुक्रवार को सिंघम अगेन के पहले गाने का टीजर जारी किया गया जिसका कनेक्शन रामायण से है। गाने में परिवार प्यार से दोस्ती और ईमानदारी तक की झलक दिखाई जाएगी। देखिए पहले गाने का टीजर।
MS Dhoni: साक्षी और जीवा के साथ फ्लाइट में दिखे माही, एक जेस्चर से धोनी जीत ले गए दिल
सोशल मीडिया पर पू्र्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह अपने परिवार के साथ दिखाई दे रहा हैं। प्लेन में के केबिन में पहुंचकर धोनी ने फैंस से हाथ मिलाया और कुछ देर तक बातचीत भी की। वायरल वीडियो में धोनी के साथ पत्नी और बेटी भी दिखाई दीं। फैंस ने इसे थाला फॉर अ रीजन कैप्शन के साथ शेयर किया है।
महाकुंभ 2025: साल 2025 में कब लगने जा रहा है कुंभ, जानें क्यों मनाया जाता है यह महापर्व
ऐसा कहा जाता है कि महाकुंभ में स्नान करने मात्र से व्यक्ति के समस्त पाप धुल जाते हैं और उसे जन्म व मृत्यु के चक्र से मुक्ति मिलती है। इसकी शुरुआत मकर संक्रांति के साथ होती है और इसका समापन महाशिवरात्रि के दिन होता है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि साल 2025 में कुंभ मेला कब लगने जा रहा है।