Skip to main content

उर्से रज़वी के मौके पर दरवार ए आला हज़रत पर किसी भी तरह के डीजे वाले जुलूस को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा: तौसीफ़ मियाँ

बरेली समाचार

उर्से रज़वी के जुलूसों में डीजे से परहेज़ करें:जामिया आला हजरत दरवार-ए-आला हजरत
डीजे ग़ैर शरअई चीज़ों के साथ उर्से रज़वी के मौके पर दरवार ए आला हज़रत पर किसी भी तरह के डीजे वाले जुलूस को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा: तौसीफ़ मियाँ

उर्से रज़वी और जश्ने मीलादे रसूल के जुलूसों में डीजे साउंड सिस्टम जैसी गैर शरअई चीज़ें इस्तेमाल न करें: तौसीफ़ मियाँ।

पांच साल के बाद फिर शुरू हुई Kailas Mansarovar Yatra, पहले दल का टनकपुर में हुआ भव्य स्वागत

 पांच साल बाद शुरू हुई कैलाश मानसरोवर यात्रा 2025 के पहले जत्थे का टनकपुर में जोरदार स्वागत हुआ। महिलाओं ने यात्रियों का पारंपरिक रूप से स्वागत किया। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी दल को रवाना करेंगे। आइटीबीपी के आइजी संजय सिंह गुंज्याल दल का नेतृत्व कर रहे हैं। इस यात्रा में 22 दिन लगेंगे और दल 10 जुलाई को तिब्बत पहुंचेगा।

कड़ी सुरक्षा के बीच अमरनाथ यात्रा के लिए कल रवाना होगा पहला जत्था, LG मनोज सिन्हा दिखाएंगे हरी झंडी

जम्मू से अमरनाथ यात्रा के लिए पहला जत्था रवाना होने वाला है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा भगवती नगर से जत्थे को हरी झंडी दिखाएंगे। इस वर्ष 3 लाख से ज़्यादा भक्तों ने पंजीकरण कराया है। यात्रियों की सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। मुख्य सचिव ने यात्री निवास का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए ताकि यात्रा सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

अमरनाथ यात्रा शुरू होने से पहले बड़ी परेशानी, सफाई कर्मचारियों ने कर दी हड़ताल; क्या है उनकी मांगें?

उधमपुर में सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर हड़ताल शुरू कर दी है जिससे शहर में कचरे का ढेर लग गया है। अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी करने और पुरानी पेंशन योजना लागू करने जैसी मांगों को लेकर कर्मचारी अड़े हुए हैं। हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित हुई है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

भगवान श्री शनि धाम मुजफ्फरपुर में काला छाता चढ़ाते ही उतर जाती है साढ़ेसाती

122 साल पुराना बिहार के मुजफ्फरपुर में बना शनि देव का मंदिर
पंकज पाराशर छतरपुर
कहा जाता है कि जिसके ऊपर शनि की साढ़ेसाती रहती है वो परेशानियों से घिरा रहता है. अगर आप भी ऐसी किसी परेशानी से घिरे हैं तो चले आइये बिहार के मुजफ्फरपुर और शनिदेव के इस मंदिर में चढ़ाइये काला छाता । मान्यता है कि काला छाता चढ़ाने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं और परेशानियों का अंत हो जाता है ।
122 साल पुराना है शनिदेव का मंदिर

कैंची धाम शटल सेवाओं से पर्यटक परेशान, घंटों करना पड़ रहा इंतजार; एक्‍स्‍ट्रा चार्ज लेने का भी आरोप

कैंची धाम में भक्तों की भीड़ के कारण शटल सेवाओं में परेशानी हो रही है। पर्यटकों को समय पर शटल नहीं मिल रही है और अतिरिक्त किराया लेने के आरोप भी लग रहे हैं। प्रशासन ने भवाली और भीमताल से शटल सेवाएं शुरू की हैं लेकिन पार्किंग स्थलों पर शटल वाहनों की कमी और जाम की समस्या से पर्यटक निराश हैं।

भवाली। जून माह में पीक सीजन होने की वजह से कैंची धाम में भक्तों का तांता लगा हुआ है। आए दिन हजारों की संख्या में भक्त बाबा के दर्शन कर रहे हैं।

विश्व पर्यावरण दिवस 2025: पुलिस लाइन में वृक्षारोपण कार्यक्रम: एक पेड़ मां के नाम

बरेली समाचार

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज बरेली पुलिस लाइन में श्री अनुराग आर्य, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली द्वारा एक वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और हरित भविष्य के लिए योगदान देना है।  

एसएसपी महोदय द्वारा स्वयं वृक्षारोपण कर कार्यक्रम की शुरुआत की और सभी अधिकारी/कर्मचारीगणों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व को बताया गया। इसके उपरान्त पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी, पुलिस अधीक्षक उत्तरी एवं अन्य अधिकारीगणों द्वारा भी वृक्षारोपण किया गया।