Kannauj News: कन्नौज रेलवे स्टेशन पर गिरा निर्माणाधीन लेंटर, 26 मजदूर मलबे में दबे, मौके पर मंत्री असीम अरुण मौजूद
कन्नौज में अमृत भारत योजना के तहत स्टेशन का पुनर्निमाण चल रहा है। स्टेशन के एक ओर तीन दिन पहले ढाला गया लेंटर शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे भरभराकर ढह गया। नीचे करीब 20 से 25 मजदूर काम कर रहे थे। उनके दबे होने की आशंका में मलबा हटाया जा रहा है। घायलों को अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस पहुंच चुकी हैं।
कन्नौज में शनिवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। यहां निर्माणाधीन रेलवे स्टेशन का लेंटर ढाई बजे के करीब अचानक भर-भराकर ढह गया। लेंटर के नीचे करीब 20 से 25 मजदूर काम कर रहे थे। लेंटर के मलबे में मजदूरों के दबे होने की आशंका है।
Assam Mine Accident: असम खदान से निकाले गए तीन और शव, अब तक चार की मौत; कुछ मजदूर अभी भी फंसे
असम के दीमा हसाओ जिले के उमरंगसो में तीन किलो कोयला खदान में हुए हादसे का आज 6वां दिन है। खदान हादसे से अब तीन और लोगों का शव बरामद कर लिया गया है। खदान से अब तक 4 लोगों का शव बरामद किया जा चुका है। पहला शव बुधवार को उमरांगसू की खदान से निकाला गया। बचे हुए मजदूरों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
पंजाब में कोहरा बना काल, महपंचायत जाने वाली बस हादसे का शिकार; 3 महिलाओं की मौत और 30 से ज्यादा किसान घायल
पंजाब के बरनाला में एक किसानों की एक बस हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में 3 महिला किसानों की मौत हो गई और 30 से अधिक किसान घायल हो गए। ये सभी किसान टोहाना में होने वाली महापंचायत में शामिल होने जा रहे थे। हादसे के वक्त बस में 52 लोग सवार थे।
चंडीगढ़। पंजाब के बरनाला में किसानों को महापंचायत ले जा रही एक बस हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में 3 महिला किसानों की मौत हो गई, जबकि 30 से ज्यादा किसान घायल हो गए। सभी किसान टोहाना में महापंचायत में भाग लेने के लिए जा रहे थे।
चीन के फूड मार्केट में भीषण आग, 8 लोगों की मौत; 15 की हालत गंभीर
चीन के उत्तरी शहर झांगजियाकौ में एक फूड मार्केट में भीषण आग लग गई जिससे आठ लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। झांगजियाकौ शहर में हुए इस हादसे के कारण बाजार में भारी तबाही मच गई। स्थानीय प्रशासन घटना की जांच कर रहा है और घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है।
हरिद्वार में बड़ा हादसा, हाईवे किनार खड़े ट्रक से टकराई कार; चार यात्रियों की मौत
हरिद्वार-दिल्ली हाईवे पर देर रात हुए सड़क हादसे में रेवाड़ी हरियाणा के चार यात्रियों की मौत हो गई। एक यात्री गंभीर रूप से घायल है। हादसा बहादराबाद थाने से पहले शनि देव मंदिर के पास हुआ। रुड़की की ओर से आ रही कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है और चालक की तलाश कर रही है।
Ghaziabad News: एक मकान में विस्फोट, दो लोग झुलसे; धमाके की आवाज सुन दहल उठे लोग
गाजियाबाद में मुरादनगर के एक गांव में आज सुबह विस्फोट हो गया। एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में विस्फोट हो गया जिससे दो लोग झुलस गए। विस्फोट किस वस्तु से हुआ अभी इसकी जानकारी नहीं हो पाई है। उधर घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और अग्निशमन की टीम मौके पर पहुंची है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
मुरादनगर,। गाजियाबाद जनपद के मुरादनगर में थाना क्षेत्र के गांव रेवड़ा रेवड़ी में बुधवार सुबह आठ बजे के आसपास एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में विस्फोट हो गया। इससे आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।
सुबह-सुबह सासाराम में भीषण सड़क हादसा, नहर में गिरी बाइक; तीन युवकों की तड़प-तड़पकर मौत
सासाराम में सूर्यपुरा थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमें तीन युवकों की मौत हो गई। वे एक जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे थे जब उनकी बाइक अनियंत्रित होकर लखुई लख नहर में गिर गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक गुंसेज गांव के रहने वाले थे और एक ही परिवार के थे।
सासाराम। सासाराम में सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ है। जहां सूर्यपुरा थाना क्षेत्र में एक बाइक अचानक अनियंत्रित होकर लखुई लख नहर में गिर गई जिस पर सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है।
गुजरात के बनासकांठा में टैंकर और लग्जरी बस की टक्कर, तीन लोगों की मौत; 20 घायल
गुजरात के बनासकांठा जिले में टैंकर और लग्जरी बस की जोरदार टक्कर हो गई। बताया जा रहा है सुइगाम के सोनेथ गांव के पास भारतमाला राजमार्ग पर टैंकर और लग्जरी बस के बीच ये टक्कर हुई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और 20 घायल हो गए। घायलों को 108 इमरजेंसी एम्बुलेंस सर्विस से भाभर थराद सहित आसपास के सरकारी और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।
मनाली घूमने आए पर्यटकों की गम में बदली खुशी, गाड़ी पर गिरी बड़ी चट्टान; पति के सामने पत्नी की मौत, कैब चकनाचूर
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में फोरलेन निर्माण कार्य के कारण एक बड़ा हादसा हो गया। महाराष्ट्र के एक पर्यटक परिवार की कार पर बड़ी चट्टान गिर गई जिससे पत्नी की मौत हो गई और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक को नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस ने फोरलेन पर काम कर रही कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
मंडी। फोरलेन का काम महाराष्ट्र के परिवार की खुशियों को छीन ले गया। मनाली से घूमकर वापस लौट रहे महाराष्ट्र के पर्यटकों की गाड़ी पर बड़ी चट्टान गिर गई। हादसे में पत्नी की मौत हो गई।चालक को गंभीर चोटें आई हैं। उसे नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
महाकुंभ से पहले प्रयागराज में बड़ा हादसा, ब्रिज टावर गिरने से सात मजदूर घायल; मची अफरातफरी
प्रयागराज में रिंग रोड निर्माण कार्य के दौरान एक ब्रिज टावर गिर गया जिसमें सात मजदूर घायल हो गए। घटना शनिवार दोपहर करीब दो बजे हुई जब मजदूर मशीन के माध्यम से तार खींच रहे थे। घायल मजदूरों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां से एक मजदूर की हालत नाजुक देखकर उसे स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।