6 भारतीय दिग्गज, जो Champions Trophy 2017 में थे स्क्वाड का हिस्सा, अब ले चुके हैं रिटायरमेंट
चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में पाकिस्तान की टीम ने टीम इंडिया को फाइनल में 180 रन से मात दी थी। उस वक्त भारतीय टीम की कप्तानी विराट कोहली के पास थी जिसमें टीम को हार का सामना करना पड़ा। अब 8 साल बाद इस टूर्नामेंट की वापसी हो रही है। बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज 19 फरवरी 2025 से होना है।
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारतीय टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत की नजरें दमदार वापसी करने पर होगी। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन पाकिस्तान में होना है, लेकिन भारतीय टीम अपने मैच दुबई में खेलेगी
BGT 2024-25 जीतने के बाद भी ऑस्ट्रेलिया में होगा बदलाव, स्टीव स्मिथ बनेंगे कप्तान!
ऑस्ट्रेलियाई टीम ने हाल ही में भारत को हराकर 10 साल बाद बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी अपने नाम की है। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने लगातार दूसरी बार आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में जगह बना ली है। फाइनल में उसका सामना साउथ अफ्रीका से होगा लेकिन इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम श्रीलंका से भिड़ेगी और इस सीरीज में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
SA vs PAK 2nd Test: 18 साल के गेंदबाज का बड़ा कमाल, Babar Azam को बनाया अपना पहला टेस्ट शिकार
साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम ने फिफ्टी लगाई। बाबर ने दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 45.67 की स्ट्राइक रेट से 58 रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्होंने 7 चौके भी लगाए। साउथ अफ्रीका के 18 साल के युवा गेंदबाज क्वेना मफाका ने बाबर आजम को विकेटकीपर काइल वेरिन के हाथों कैच आउट कराया।
गंभीर बोले- हर किसी को डोमेस्टिक खेलना चाहिए, जानें विराट और रोहित ने कितने साल से नहीं खेला घरेलू क्रिकेट
बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने भारतीय क्रिकेट टीम को 3-1 से हराया। सिडनी में खेले गए 5 मैचों की सीरीज के आखिरी टेस्ट को कंगारू टीम ने 6 विकेट से अपने नाम किया। सीरीज में कप्तान रोहित शर्मा का प्रदर्शन बेहद शर्मनाक रहा। इतना ही नहीं 1 शतक को छोड़कर विराट कोहली भी कुछ खास नहीं कर पाए।
Yuzvendra Chahal और Dhanashree Verma का अलग होना तय? इस कदम के बाद तलाक की खबरें तेज
भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल और उनकी वाइफ धनश्री वर्मा के रिश्ते में खटास आ गई। दोनों की तलाक लेने के खबरे सामने आने लगी हैं। क्रिकेटर और कोरियोग्राफर ने एक-दूसरे को अनफॉलो भी कर दिया है। इतना ही नहीं धनश्री ने इंस्टाग्राम से चहल की तस्वीरें भी डिलीट कर दी हैं। इस कपल की लव स्टोरी काफी रोचक है।
टीम इंडिया के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल और उनकी वाइफ धनश्री वर्मा के रिश्ते में कड़वाहट आ गई। सोशल मीडिया पर दोनों के तलाक की अफवाह ने तूल पकड़ा हुआ है। इसका कारण है कि दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया है।
IND vs AUS: तीसरे दिन ही सिडनी फतह करेगी टीम इंडिया! WTC फाइनल की राह होगी आसान, समझिए पूरा गणित
बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2024-24 का आखिरी टेस्ट सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच इस 5वें टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है। मैच अभी काफी रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। स्टंप तक टीम इंडिया ने दूसरी पारी में 6 विकेट के नुकसान पर 141 रन स्कोर किया है। भारतीय टीम के पास अभी 145 रन की बढ़त है।
बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2024-24 का आखिरी टेस्ट सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच इस 5वें टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है। मैच अभी काफी रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है।
Manu Bhaker, डी गुकेश समेत चार खिलाड़ियों को खेल रत्न और 32 को अर्जुन पुरस्कार
Khel Ratna Award 2024 Full List भारत सरकार ने मनु भाकर डी गुकेश समेत 4 खिलाड़ियों को खेल रत्न पुरस्कार देने का फैसला किया है। वहीं 32 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार मिला है। इन 32 में से 17 पैरा एथल भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ये अवॉर्ड सभी विजेताओं को 17 जनवरी 2025 को राष्ट्रपति भवन में 11 बजे में देंगी।
IND vs AUS: रोहित शर्मा सिडनी टेस्ट से बाहर, जसप्रीत बुमराह करेंगे कप्तानी; इस खिलाड़ी की बच गई जगह
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच शुक्रवार से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर पांचवां व अंतिम टेस्ट मैच खेला जाएगा। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने अंतिम टेस्ट में बाहर बैठने का फैसला लिया है। जसप्रीत बुमराह सिडनी में भारतीय टीम की कमान संभालते हुए नजर आएंगे। शुभमन गिल और प्रसिद्ध कृष्णा को टीम में शामिल किया गया है। इसके अलावा ऋषभ पंत की जगह से खतरा टल गया है।
AUS vs IND Playing XI: ऑस्ट्रेलिया ने सिडनी टेस्ट से पहले लिया बोल्ड फैसला; प्लेइंग-11 देख भारतीय खेमे में डर का माहौल
ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ सिडनी में खेले जाने वाले आखिरी टेस्ट मैच के लिए प्लेइंग-11 का एलान किया। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान कमिंस ने प्रेस कॉन्फेंस में ये पुष्टि की कि प्रमुख तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क सिडनी टेस्ट खेलने के लिए फिट है। वहीं उन्होंने ये भी कहा कि मिचेल मार्श को सिडनी टेस्ट की प्लेइंग-11 से ड्रॉप कर दिया हैं।
ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान पैट कमिंस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ये कंफर्म किया कि ब्यू वेबसेर सिडनी टेस्ट मैच में डेब्यू करेंगे। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत खेली जा रही भारत-ऑस्ट्रेलिया की पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में कंगारू टीम 2-1 से आगे चल रही है।
Gautam Gambhir का फूटा गुस्सा, Team India के ड्रेसिंग रूम विवाद की रिपोर्ट को बताया झूठा
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांचवें टेस्ट से पहले ये खबर आई थी कि मेलबर्न टेस्ट में मिली हार के बाद कोच गंभीर ने भारतीय खिलाड़ियों को खूब फटकार लगाई लेकिन इन ड्रेसिंग रूम की लीक बातों को गंभीर ने गलत ठहराया। उन्होंने कहा कि सभी प्लेयर्स जानते हैं कि किन क्षेत्रों में काम करना है। हमने उनसे केवल एक ही बातचीत कि ये टेस्ट मैच कैसे जीता जाए।