IND vs ENG: 10 का अनुमान गलत, भारत-इंग्लैंड सीरीज के लिए सिर्फ एक पंडित की बात निकली सही
भारतइंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज 2-2 की बराबरी पर रही। टीम इंडिया ने द ओवल में बेहद नाटकीय अंदाज में 6 रन की करीबी जीत दर्ज की। यह भारत की टेस्ट इतिहास में रन के लिहाज से सबसे कम अंतर की जीत रही। बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज के नतीजे का अनुमान कई दिग्गजों ने लगाया था लेकिन केवल एक की बात सही निकली।
भारतीय टीम ने द ओवल में खेले गए पांचवें व अंतिम टेस्ट में इंग्लैंड को 6 रन से हराकर पांच मैचों की सीरीज 2-2 से बराबर की।
PAK vs WI 3rd T20I: पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज में मिटाया पुराना कलंक, 2-1 से अपने नाम की टी20I सीरीज
PAK vs WI 3rd T20I Highlights पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज को तीसरे और आखिरी T20I मैच में 13 रन पटखनी दी। इस तरह ये तीन मैचों की टी20I सीरीज पाकिस्तान ने 2-1 से अपने नाम की। पाकिस्तान के लिए तीसरे टी20I मैच में जीत के हीरो दोनों ओपनर्स रहे जिनके बीच पहले विकेट के लिए 138 रन की साझेदारी हुई।
पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज को तीसरे और आखिरी T20I मैच में 13 रन पटखनी दी। यह मुकाबला वेस्टइंडीज के लॉडरहिल के सेंट्रल ब्रोवर्ड रीजनल पार्क स्टेडियम टर्फ ग्राउंड में खेला गया।
IND vs ENG मैच के बीच क्रिकेटर की दिल का दौरा पड़ने से मौत, विराट कोहली का था फैन
भारत के हर क्रिकेटर का सपना टीम इंडिया के लिए खेलना होता है और जब वह अपना ये सपना पूरा कर लेता है तो खुशी से फूला नहीं समाता। टीम इंडिया इस समय लंदन के द ओवल में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच खेल रही है और इसी बीच एक युवा क्रिकेटर की मौत हो गई है।
कोलकाता : बंगाल के बीरभूम जिले के बोलपुर में प्रियजीत घोष (22) नामक युवा क्रिकेटर की शुक्रवार को जिम में दिल का दौरा पडने से मौत हो गई। प्रियजीत 2018-19 सत्र में इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज थे।
टीम इंडिया से बाहर चल रहे Ishan Kishan को मिली बड़ी जिम्मेदारी, इस टीम ने बनाया कप्तान, Vaibhav Suryavanshi को भी मिली जगह
भारतीय टीम से बाहर चल रहे विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन दलीप ट्राफी में पूर्वी क्षेत्र टीम की अगुवाई करेंगे। बंगाल के अभिमन्यु ईश्वरन को उपकप्तान बनाया गया है। टीम में भारतीय टीम के तेज गेंदबाज आकाशदीप मोहम्मद शमी और मुकेश कुमार भी शामिल हैं। जबकि आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले रियान पराग को टीम में जगह दी गई है।
IND vs ENG: ऋषभ पंत तो नहीं खेल रहे मैच, फिर किसे मिली है उप-कप्तानी; अगर गिल मैदान से बाहर गए तो कौन करेगा कप्तानी?
भारत के उप-कप्तान ऋषभ पंत इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। इसलिए अगर कप्तान शुभमन गिल पांचवें टेस्ट मैच में ब्रेक के लिए मैदान से बाहर जाते हैं तो केएल राहुल टीम की कमान संभालेंगे। क्योंकि उन्हें उप-कप्तान बनाया गया है। तीसरे और चौथे टेस्ट मैच में भी कुछ समय के लिए राहुल ने कप्तानी की थी।
Asia Cup में भारत को पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेलना चाहिए मैच, पूर्व कप्तान ने देश के हालात पर दिलाया ध्यान
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान ने एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर अपनी बेबाक राय रखी है। पूर्व कप्तान ने भारत-पाकिस्तान सीमा तनाव का हवाला देते हुए कहा कि एशिया कप में दोनों टीमों को नहीं भिड़ना चाहिए। एशिया कप का आयोजन यूएई में 9 से 28 सितंबर तक होगा। भारत और पाकिस्तान को ग्रुप ए में जगह मिली है। इस ग्रुप में यूएई और ओमान भी है।
IND vs AUS: शतक से चूके धवन, 21 गेंद पर पठान ने जड़ी फिफ्टी; दोनों ने मिलकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 7.4 ओवर में ठोके 100 रन
WCL 2025 में शिखर धवन और यूसुफ पठान का बल्ला जमकर गरजा है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दोनों ने मिलकर 7.4 ओवर में 100 रन कूट दिए। शिखर धवन 91 रन तो पठान 52 रन बनाकर नाबाद रहे। इंडिया चैंपियंस ने 203 रन बनाए। ब्रेट ली ने चार ओवर में 57 रन लुटाए।
वर्ल्ड चैंपियनशिप लीग में इंडिया चैंपियंस के स्टार बल्लेबाज शिखर धवन और ऑलराउंडर यूसुफ पठान का बल्ला जमकर गरजा। दोनों नाबाद अर्धशतकीय पारी खेलते हुए ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी जमकर धुनाई कर दी।
मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज ने काउंटी क्रिकेट में जड़ा शतक, ऋषभ पंत की जगह पांचवें टेस्ट में मिलेगा मौका?
मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज ने काउंटी क्रिकेट में हैंपशायर का प्रतिनिधित्व करते हुए नॉटिंघमशायर के खिलाफ शतक जमाया। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 256 गेंदों में 13 चौके और दो छक्के की मदद से 112 रन बनाए। भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज पंत आखिरी टेस्ट से बाहर हो गए हैं। देखना दिलचस्प होगा कि क्या इस खिलाड़ी को पंत की जगह स्क्वाड में शामिल किया जाएगा?
मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने काउंटी क्रिकेट में शानदार शतक जमाया और भारतीय टेस्ट टीम में जगह पाने की अपनी दावेदारी पेश की।
IND vs ENG: भारत के लिए टेंशन वाली खबर, Rishabh Pant को छह सप्ताह आराम की दी सलाह
भारतीय टीम के लिए मैनचेस्टर टेस्ट में मुसीबतें बढ़ गई हैं। ऋषभ पंत के पैर के पंजे में फ्रैक्चर है और उन्हें छह सप्ताह के आराम की सलाह दी गई है। पंत अगर चाहे तो बल्लेबाजी कर सकते हैं लेकिन बीसीसीआई सूत्रों से जानकारी मिली है कि उनका बल्लेबाजी करना मुश्किल है। ईशान किशन को पंत की जगह पांचवें टेस्ट में शामिल किया जा सकता है।
भारतीय टीम को मैनचेस्टर टेस्ट में जोरदार झटका लगा है। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत जो पहले दिन रिटायर्ड हर्ट हुए थे, उनके पैर के पंजे में फ्रैक्चर है और इसके लिए उन्हें छह सप्ताह के आराम की सलाह दी गई है।
IND U19 Vs ENG U19: वैभव सूर्यवंशी का गोल्डन डक, ताकत ही बनी कमजोरी; आउट होने के बाद अफसोस में निहारते रहे विकेट
भारत अंडर-19 टीम दूसरे यूथ टेस्ट मैच में मुसीबत में फंस गई है। 356 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने धाकड़ बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा विकेट गंवा दिया है। वैभव सूर्यवंशी दूसरी पारी में गोल्डन डक पर आउट हुए। वैभव के आउट होने के बाद इंग्लैंड ने राहत की सांस ली।
अंडर-19 यूथ टेस्ट मैच में भारतीय टीम का सामना इंग्लैंड से है। दूसरा यूथ टेस्ट मैच चेम्सफोर्ड में खेला जा रहा है। भारत को जीत के लिए 356 रन का लक्ष्य मिला है। हालांकि, लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत को बड़ा झटका लगा। वैभव सूर्यवंशी गोल्डन डक पर आउट हुए।