Skip to main content

Haryana Cold Wave: शीतलहर ने छुड़ाई कंपकंपी, कड़ाके की ठंड में स्कूल जाने को मजबूर बच्चे

Rewari Weather रेवाड़ी में शीतलहर का कहर अभी जारी है जिससे लोग ठिठुर रहे हैं। इस कड़ाके की ठंड में भी स्कूली बच्चे स्कूल जाने को मजबूर हैं। कई जिलों में छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं लेकिन रेवाड़ी में अभी तक स्कूलों में छुट्टियां नहीं बढ़ाई गई हैं। बच्चे ठंड से बचने के लिए अलाव तापते नजर आ रहे हैं।

रेवाड़ी। जिले में शुक्रवार को सुबह से ही चल रही शीतलहर ने कंपकंपी छुड़ाई हुई है। सर्दी से राहत पाने के लिए जहां सुबह से लाेग अलाव तापते नजर आए। वहीं हाड़ कंपा देने वाली इस सर्दी और कोहरे के बीच नौनिहाल स्कूल जाने को मजबूर हैं।

Jammu Kashmir Weather: कश्मीर के ऊपरी क्षेत्रों में वर्षा शुरू, भारी बर्फबारी के आसार; कई सड़कें बंद

जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की ठंड के बीच बुधवार को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में वर्षा शुरू हो गई। मौसम विभाग ने पहली से छह जनवरी तक दो पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बर्फबारी और बारिश की संभावना जताई है। श्रीनगर और जम्मू में मैदानी क्षेत्रों में दिनभर मौसम शुष्क रहा लेकिन आसमान बादलों से ढका रहा।

जम्मू/श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की ठंड के बीच बुधवार को पश्चिमी विक्षोभ ने सक्रिय होते ही अपना प्रभाव दिखाना शुरू कर दिया और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में वर्षा शुरू हो गई।

Himachal Weather: रोहतांग-शिंकुला व नारकंडा-कुफरी में भारी बर्फबारी, फंसे 5000 पर्यटक; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को हुई भारी बर्फबारी ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। रोहतांग दर्रा बंद हो गया है और करीब 2000 पर्यटक वाहन बर्फ में फंस गए हैं। मौसम विभाग ने आगामी दो दिनों के लिए पर्यटकों को जोखिम वाले स्थानों पर न जाने की सलाह दी है। नए साल का जश्न मनाने जा रहे हैं तो पहले एडवाइजरी पढ़ लें।

ये कश्मीर नहीं हरियाणा है... कई जिलों में जमकर पड़े ओले, सड़कें भी हो गईं सफेद; बारिश ने छुड़ाई कंपकंपी

हरियाणा में भारी बारिश और ओलावृष्टि ने कहर बरपाया है। कई जिलों में जमकर ओले गिरे हैं और सड़कें सफेद हो गई हैं। बारिश से ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। किसानों की फसलों को नुकसान होने की आशंका है। पहाड़ों पर लगातार बर्फबारी हो रही है और उत्तर व उत्तर पश्चिमी हवा चलने से ठंड तेजी से बढ़ रही है।

हिसार। पूरा उत्तर भारत इस समय ठंड की चपेट में है। जहां एक ओर हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी का दौर जारी है। वहीं, दिल्ली-पंजाब और हरियाणा व उत्तर प्रदेश में शुक्रवार सुबह से ही बारिश हो रही है।

दिल्ली-NCR में नहीं सुधर रहे हालात, आज फिर AQI 400 पार; जानिए अपने इलाके का हाल

दिल्ली और एनसीआर में हवा की गुणवत्ता खराब बनी हुई है। आज सुबह दिल्ली के कई इलाकों में एक्यूआई 400 के आसपास दर्ज किया गया। नोएडा में भी प्रदूषण का स्तर काफी अधिक है। वहीं दिल्ली-एनसीआर में बारिश होने से ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। आगे पढ़िए आज कहां कितना AQI रहा है।

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली और एनसीआर के इलाकों में अभी हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में ही बनी हुई है। आज यानी शुक्रवार सुबह दिल्ली के कई इलाकों में एक्यूआई 400 के आसपास ही दर्ज किया गया। उधर, नोएडा में प्रदूषण से लोगों का बुरा हाल है।

Delhi Weather: दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश, फिर भी प्रदूषण में नहीं आई कमी; आनेवाले दिनों में सुधार के आसार

दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई लेकिन प्रदूषण में कोई कमी नहीं आई। सोमवार को लगातार दूसरे दिन दिल्ली में हवा की गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार मंगलवार को एयर इंडेक्स थोड़ा कम हो सकता है लेकिन अगले तीन दिनों तक हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में रह सकती है।

UP Weather News: पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव खत्म होते बढ़ेगी ठिठुरन, कोहरा बनेगा मुसीबत

UP Weather News पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव खत्म होने पर 22 से 24 के बीच तापमान में गिरावट दर्ज होगी और फिर से ठिठुरन बढ़ जाएगी। राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी डॉ. अतुल सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण हवा का रुख अभी भी पुरवा बना हुआ है। इस कारण तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है।

Delhi Weather AQI Update: दिल्ली में सर्दी का सितम, सुबह 3.8 डिग्री तक गिरा पारा; AQI 250 के पार

दिल्ली में ठंड ने फिर से जोर पकड़ लिया है। रविवार सुबह तापमान पिछले दिन के मुकाबले 3.1 डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया। इस वजह से दिल्ली में सुबह के वक्त न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम रहा। इससे ठंड फिर बढ़ गई और दिल्ली के कई हिस्सों में शीत लहर जैसी स्थिति बन गई।

केरल में भी फेंगल तूफान का कहर! 5 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, स्कूलों को बंद रखने का आदेश

फेंगल तूफान को लेकर मौसम विभाग ने केरल में भी अलर्ट जारी किया है। कुछ जिलों में मंगलवार को भारी से भारी बारिश की संभावना है। वहीं केरल के कुछ जिलों में गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए कासरगोड में जिला प्रशासन ने मंगलवार को स्कूलों और कॉलेजों को बंद रखने का निर्देश दिया है।

तिरुवनन्तपुरम। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने सोमवार को चक्रवात फेंगल के कारण केरल में भारी बारिश की चेतावनी जारी की। यह तूफान वर्तमान में उत्तरी तमिलनाडु के ऊपर एक मजबूत निम्न दबाव वाले क्षेत्र के रूप में स्थित है।

यूपी के इन ज‍िलों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, मौसम व‍िभाग ने जारी की चेतावनी

मौसम विभाग के मुताब‍िक पहले सप्ताह के बाद मौसम में बदलाव आएगा। रात में ठंडी हवा चलने की आशंका जताई जा रही है। आने वाले दिनों में कोहरे व ठंड का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश कड़ाके ठंड पड़ने की चेतावनी जारी की है। विभाग के मुताबिक 10 दिसंबर से कड़ाके की ठंड शुरू हो सकती है