Skip to main content

आरोपित ने पूछताछ में परिचय बिहार के मुंगेर निवासी दिनेश मुर्मू दिया। आरोपित ने बताया कि वह वाराणसी में रेलवे के मेठ पद पर तैनात था। वर्ष 1995 में रेड पड़ी थी उसमें उसके खिलाफ जांच हुई थी। जिसमें उससे दोषी बनाया गया तो उसकी नौकरी चली गई थी। उसके बाद से वह उसकी सुनवाई नहीं हो रही है।

लखनऊ : एक सिरफिरे ने राजधानी में शुक्रवार को सीबीआई आफिस,नवल किशोर रोड पर में तैनात एएसआइ पर धनुष बाण से एक के बाद एक कई वार किए। जिसमें एक बाण पुलिसकर्मी के सीने पर लगा और वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। यह देख स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया। मौके पर पहुंची हजरतगंज पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया और आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

घायल वीरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस लाइन से सीबीआई आफिस नवल किशोर रोड पर गार्द ड्यूटी के लिए आया था। शुक्रवार सुबह गेट पर ड्यूटी कर रहा था। तभी देखा कि एक व्यक्ति बगल में पेड़ की डाल बैठा था। उससे पूछा कि यहां क्यों बैठे हो, तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। उससे वहां से जाने के लिए कहा तो उसने झोले से धनुष बाण निकाला और मार दिया।

तीर दाहिने सीने के हिस्से में लगने से घायल होकर गिर पड़ा। यही नहीं आरोपित ने एक के बाद एक कई बाण मारे। उनसे तो बच गया। यह देख वहां पर तैनात पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से आरोपित को पकड़ लिया।

एसीपी हजरतगंज विकास जायसवाल ने बताया कि आरोपित ने पूछताछ में परिचय बिहार के मुंगेर निवासी दिनेश मुर्मू दिया। आरोपित ने बताया कि वह वाराणसी में रेलवे के मेठ पद पर तैनात था। वर्ष 1995 में रेड पड़ी थी, उसमें उसके खिलाफ जांच हुई थी। जिसमें उससे दोषी बनाया गया, तो उसकी नौकरी चली गई थी। उसके बाद से वह उसकी सुनवाई नहीं हो रही है। एसीपी ने बताया कि एएसआइ वीरेंद्र सिंह की तहरीर पर हत्या का प्रयास का मुकदमा दर्ज कर आरोपित को जेल भेजा गया

दिल्ली में किया था हमला, हुई थी सजा

पुलिस ने बताया कि आरोपित ने पहली बार हमला नहीं किया है। इससे पहले वर्ष 2012 में दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट थाना क्षेत्र में किसी पुलिसकर्मी पर धनुष बाण से हमला किया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इस मामले में इसे चार वर्ष की सजा हुई थी। उसके बाद से यह गायब था। अभी उसने बताया कि इसी आफिस से जांच हुई थी। इसी की वजह से नौकरी चली गई थी।

घर से लाया था धनुष बाण

पुलिस ने धनुष बाण खरीदने के बात पूछी तो बताया घर से लाया है। वह खुद ही धनुष बाण बना लेता है। पुलिस ने बताया कि धनुष बाण में बहुत ज्यादा धार थी। अगर हल्की सी चूक होती, तो घटना बड़ी भी हो सकती थी। ऐसे में एक टीम बिहार भेजी जाएगी, ताकि आरोपित के इतिहास के बारे में पता किया जा सके।

News Category