Skip to main content

गाजियाबाद के एसीपी अंकुर विहार कोर्ट में एक दर्दनाक हादसा हुआ। कमरे की छत गिरने से मलबे में दबकर उपनिरीक्षक वीरेंद्र कुमार मिश्रा की मौत हो गई। बारिश के कारण छत गिरने की आशंका है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को निकाला। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गाजियाबाद। गाजियाबाद में शनिवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। एसीपी अंकुर विहार कोर्ट के कमरे की छत अचानक भरभराकर गिर गई। छत के मलबे के नीचे दबकर कमरे में सो रहे उपनिरीक्षक वीरेंद्र कुमार मिश्रा की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, बारिश के चलते छत गिरने से हादसा होना बताया जा रहा है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मलबे से शव निकाला गया।

उपनिरीक्षक का फोन नही लगा और कमरे का दरवाजा खुला होने पर शक हुआ तो तलाशी में शव मिला। मामले में आगे की जांच चल रही है। 

News Category