Skip to main content

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य वाराणसी में तिरंगा यात्रा के दौरान आम के ठेले पर रुककर आम खाए और विक्रेता को पैसे दिए। उन्होंने कांग्रेस नेता उदितराज की टिप्पणी पर जवाब देने से इनकार किया और ऑपरेशन सिंदूर के लिए सेना की सराहना की। अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने समाजवादी पार्टी के भविष्य पर भी टिप्पणी की।

वाराणसी। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य तिरंगा यात्रा के दौरान रास्ते में संपूर्णानंद विश्वविद्यालय गेट के सामने मंदिर के पास आम के ठेले पर पहुंच गए। अच्छा आम देखे तो अपने को रोक नहीं सके और ठेले से लेकर खाने लगे। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल को भी दिया।

इतना ही नहीं कई अन्य पदाधिकारियों और सहयोगियों को खिलाया। इसके बाद उन्होंने विक्रेता संतोष कुमार सोनकर से पूछा कि ठेले के आम का कितना दाम है।

उसने आठ हजार बताया तो सहयोगियों से भुगतान करने को कहकर सभी को खिलाने को कहा। इसके बाद आठ हजार रुपया और एक किलो मिठाई दिया। कहा तुम्हारा आम अच्छा है।

बता दें कि केशव मौर्य शनिवार को तिरंगा यात्रा में भाग लेने के लिए वाराणसी पहुंचने पर सर्किट हाउस में मीडिया से बात कर रहे थे। कांग्रेस नेता उदितराज के विदेश मंत्री को गद्दार कहने पर कहा उनकी बातों का जवाब देना उचित नहीं समझता हूं। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर पूरा देश गौरवान्वित है। देश की सेनाओं ने भारत का मस्तक गर्व से ऊंचा कर दिया है। चाहे सर्जिकल स्ट्राइक हो या अन्य कोई कार्रवाई सेना पहले पायदान पर है।

अखिलेश यादव द्वारा लगातार प्रदेश सरकार को कानून व्यवस्था पर घेरने के प्रश्न पर कहा कि जिनके घर शीशे के होते हैं, वह दूसरों पर पत्थर नहीं मारते हैं। अखिलेश यादव खुद शीशमहल में रहते हैं और वहीं से वह अपनी संपूर्ण राजनीति चलाते हैं। समाजवादी पार्टी 2027 में समाप्तवादी पार्टी हो जाएगी। उप मुख्यमंत्री शाम को तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। इसके बाद वापस लखनऊ चले गए।

News Category