Skip to main content

बद्रीनाथ में यात्री बनकर लोगों शिकार बनाता था गिरोह, फि‍र करता था हजारों की ठगी; तरीका जान हैरान रह जाएंगे

बद्रीनाथ में पुलिस ने मोबाइल फोन ठगी गिरोह का भंडाफोड़ किया। गिरोह के सदस्य यात्रियों को नकली मोबाइल ऊंचे दामों पर बेचते थे। पुलिस ने मध्य प्रदेश के छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से नकली मोबाइल और फर्जी बिल बरामद हुए। वे दिल्ली से सस्ते फोन खरीदकर पर्यटकों को बेचते थे। पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

गोपेश्वर। तीर्थनगरी बद्रीनाथ में एक बड़े मोबाइल फोन धोखाधड़ी गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। इस गिरोह में शामिल युवक यात्रा के दौरान अपनी जेब कटने , पर्स खोने सहित कई बहाने से नकली मोबाइल यात्रियों को उंचे दामों में थमा देते थे।

पुलिस ने मध्य प्रदेश के रहने वाले छह आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 14 नकली मोबाइल फोन तथा फर्जी बिल बरामद किए हैं। बताया गया कि ये सभी यात्रा पर आने के दौरान धाम में लोगों को अपनी मजबूरी बताकर नकली या छेड़छाड़ किए हुए मोबाइल फोन ऊंचे दामों में बेचते थे। गिरफ्तार आरोपितों में दो सगे भाई भी शामिल हैं।

बताया गया कि बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद से ही लोगों को नकली मोबाइल बेचकर ठगने के मामले सामने आ रहे थे। लेकिन पुलिस इस गिरोह को लेकर कोई पुख्ता जानकारी नहीं थी।