
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंचे जहां वे राम मंदिर के पूरक मंदिरों की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होंगे। राम कथा पार्क के निकट हेलीपैड पर उतरने के बाद वे सीधे बजरंगबली के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचे। इसके बाद वे राम मंदिर में राम दरबार और परिसर में बने पूरक मंदिरों की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भाग लेंगे।
अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में आज राम मंदिर के पूरक मंदिरों की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंच चुके हैं। यहां सीएम योगी राम कथा पार्क के निकट हेलीपैड से सीधे पवन पुत्र बजरंगबली के दरबार में पहुंचे।
वहीं, हेलीपैड पर जिले की प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही व अन्य भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। राम मंदिर में राम दरबार और परिसर में बने पूरक मंदिरों की प्राण प्रतिष्ठा में के बाद मुख्यमंत्री योगी नगर निगम के 2 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम में राम कथा पार्क में सम्मिलित होंगे।
- Log in to post comments
- 1 view