एक पेड़ मां के नाम: विश्व पर्यावरण दिवस
बरेली समाचार
श्री रमित शर्मा, अपर पुलिस महानिदेशक, बरेली जोन द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जोन कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया तथा सभी से वृक्षारोपण करने की अपील करते हुये पर्यावरण संरक्षण हेतु अपना योगदान देने के लिये प्रेरित किया गया।
वृक्षारोपण के दौरान विशेष कार्याधिकारी (कल्याण) बरेली जोन, स्टॉफ ऑफिसर, बरेली जोन एवं समस्त शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।
- Log in to post comments
- 5 views