Skip to main content

अमरोहा में खेत में टमाटर तोड़ रहे तीन मजदूरों पर तेंदुए ने हमला कर दिया। कोकिल तेजपाल और हेतराम नामक ये मजदूर राजीव कुमार के खेत में काम कर रहे थे। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े जिसके बाद तेंदुआ गन्ने के खेत में छिप गया। वन विभाग की टीम तेंदुए की तलाश कर रही है और घायलों का इलाज चल रहा है।

अमरोहा। नौगावां सादात क्षेत्र के ग्राम कुतुबपुर निवासी राजीव कुमार के खेत में शनिवार की सुबह दस बजे गांव के ही रहने वाले कोकिल, तेजपाल व हेतराम टमाटर तोड़ रहे थे। अचानक उनके ऊपर तेंदुआ ने पीछे से हमला कर दिया। तीनों घायल हो गए।

शोर मचाने पर आस-पास में काम कर रहे लोग मौके की और दौड़ पड़े। जिन्हें देखते ही तेंदुआ गन्ने के खेत में छिप गया है। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। तेंदुआ की तलाश की जा रही है। घायलों को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया है। 

 

News Category