Skip to main content

बरेली समाचार

समाजवादी पार्टी के लिए आज का दिन इतिहास की किताब में सामाजिक सद्भाव का एक नया अध्याय जोड़कर गया। एक तरफ उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक शहर के दौरे पर थे तो दूसरी ओर सपा के चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष और कैंट विधानसभा सीट से वर्ष 2027 के चुनाव के लिए टिकट के प्रबल दावेदार डॉक्टर अनीस बेग शक्ति प्रदर्शन कर रहे थे। संदेश साफ था कि अबकी बार अखिलेश सरकार।
अनीस बेग की ओर से आयोजित पीडीए महापंचायत में हजारों के हुजूम ने हुंकार भरी और आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लिया।
डॉक्टर अनीस बेग की ओर से यह आयोजन उस वक्त किया गया जब डिप्टी सीएम शहर में जिला अस्पताल का निरीक्षण करने के साथ ही कई कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे थे।
यह दूसरा मौका था जब अनीस बेग की ओर से पीडीए के लिए आईएमए सभागार में इतना शानदार आयोजन किया गया था। अपने नाम को सार्थक करते हुए पीडीए महा पंचायत में लोगों की इतनी भीड़ जुटी की पूरा आईएमए हॉल खचाखच भर गया। कार्यक्रम में कैंट विधानसभा सीट के प्रभारी अनुराग सिंह पटेल मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने पीडीए समाज के लोगों से भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। इस कार्यक्रम में जिलेभर से समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाई।

डॉ. अनीस बेग ने अपने संबोधन में कहा कि पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यकों के अधिकारों का लगातार हनन हो रहा है। शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाएं भी आज इन वर्गों से दूर की जा रही हैं। सरकारी योजनाओं का लाभ केवल कुछ वर्गों तक सीमित रह गया है, जबकि PDA वर्ग के लोग अब भी संघर्ष कर रहे हैं।
डॉ. बेग ने युवाओं को आगाह करते हुए कहा कि अगर आज हम नहीं जागे तो आने वाली पीढ़ियों का भविष्य और भी अंधकारमय हो जाएगा। उन्होंने PDA वर्ग के सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक सशक्तिकरण के लिए एक व्यापक आंदोलन की आवश्यकता पर बल दिया।

इस महापंचायत में उपस्थित प्रमुख नेताओं में जिला उपाध्यक्ष रविन्द्र यादव, अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोनकर, जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव, वरिष्ठ अधिवक्ता नरेश पाल एडवोकेट, समाजसेवी बृजेश श्रीवास्तव, रणवीर सिंह जाटव, महिला सभा की अध्यक्ष स्मिता यादव, राजेश्वरी यादव, श्यामवीर सिंह यादव, सुभाष चंद्र गुर्जर, जितेंद्र मुंडे, राम सेवक प्रजापति, संजीव कश्यप, सम्राट अनुज मौर्य, नीटू कश्यप, रमेश यादव, काशीराम भारती, पूर्व प्रधान मदनलाल पाल, कैप्टन राजाराम पाल, प्रमोद पाल, अमर सिंह पाल, शिवानी पाल सहित कई अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और शिक्षा का निजीकरण PDA वर्ग के युवाओं को पीछे धकेल रहा है। महिला नेताओं ने महिला सुरक्षा, आरक्षण और स्वास्थ्य सेवाओं पर सरकार की उदासीनता पर चिंता व्यक्त की।
कार्यक्रम के अंत में एक प्रस्ताव पारित कर कहा गया कि आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनावों में PDA वर्ग की आवाज को निर्णायक बनाया जाएगा। साथ ही, सभी वर्गों को समान अवसर देने वाली नीति बनवाने के लिए निरंतर संघर्ष किया जाएगा।

इस अवसर पर महानगर उपाध्यक्ष राजेश मौर्या, जोन प्रभारी शम्यून खान, मो. वसीम एड., संजय वर्मा एड. खलीक उर रहमान एड., सरताज़ गजल अंसारी, नाजिम कुरैशी, धीरज हैप्पी यादव, हिमाशी शर्मा, स्मिता यादव, इसराफिल खान, पार्षद सनी मिर्जा, पूर्व पार्षद फ़िरदौस अंजुम, अंजुम शमीम, अब्दुल ज़ब्बार व डालचंद वाल्मीकि, मोहनिश अंसारी, मेराज़ अंसारी, नदीम खान, हिमांशी शर्मा, नवीन कश्यप, नीरज वाल्मीकि अरुण कश्यप, प्रमोद यादव, आदि प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे।

इसके अलावा छात्र सभा महानगर अध्यक्ष विक्रांत पाल, बाबा साहेब अंबेडकर वाहिनी के महानगर अध्यक्ष अमित गिहार, शिक्षक प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष केपी सिंह राठौर, भूतपूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के मानसिंह यादव, महिला सभा की महानगर अध्यक्ष सरताज गजल अंसारी, अरुण मौर्या एड. आदि प्रमुख प्रकोष्ठ अध्यक्ष मौजूद रहे। इस अवसर ज़िला महासचिव संजीव यादव, महानगर महासचिव पंडित दीपक शर्मा, स्मिता यादव, हरी शंकर यादव, सागर सक्सेना, समर्थ मिश्रा मनोहर पटेल आदि मौजूद थे।

News Category