बरेली समाचार
उत्तर प्रदेश: बरेली विकास प्राधिकरण द्वारा बारात घर जिनमें पार्किंग की व्यवस्था नहीं पायी गयी उनके विरूद्ध सीलिंग की कार्यवाही की गयी
उत्तर प्रदेश: बरेली विकास प्राधिकरण द्वारा बारात घर जिनमें पार्किंग की व्यवस्था नहीं पायी गयी उनके विरूद्ध सीलिंग की कार्यवाही की गयी। जिसमें रंजना सोलंकी द्वारा पीलीभीत बाईपास रोड, बरेली पर दिव्यानी लॉन मो0 आरिफ द्वारा पीलीभीत बाईपास रोड, बरेली पर जलसा ग्रीन के नाम से संचालित बारात घर,आरिश द्वारा पीलीभीत बाईपास रोड, बरेली पर आरिश लॉन के नाम से संचालित बारात घर और नदाकत उल्ला खॉन द्वारा पीलीभीत बाईपास रोड, बरेली पर मन्नत लॉन के नाम से संचालित बारात घर के विरूद्ध सील बन्द की कार्यवाही की गयी।
उक्त बारात घर के विरूद्ध उ0प्र0 नगर योजना एवं विकास अधिनियम-1973 की सुंसगत धाराओं के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए प्राधिकरण के अवर अभियन्तागण अजीत कुमार, सीताराम सहायक अभियन्ता रमन अग्रवाल, संयुक्त सचिव, दीपक कुमार एवं प्रवर्तन टीम के द्वारा ध्वस्तीकरण एवं सीलिंग की कार्यवाही की गयी।
- Log in to post comments
- 107 views