Skip to main content

बरेली समाचार

बरेली  आज महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा एडवोकेट के नेतृत्व में घर-घर झंडा लगाओ अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओ और वरिष्ठ कांग्रेस जनो ने वार्ड नंबर 6 नवादा शेखान एवं वार्ड नंबर 15 हजियापुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के घर और कांग्रेस की विचारधारा का समर्थन करने वाले लोगों के घर कांग्रेस का झंडा लगाया और कांग्रेस के झंडे वितरण किया  ।

कार्यक्रम की शुरुआत से पूर्व सभी कांग्रेस जनों ने कल अहमदाबाद विमान दुर्घटना में मारे गए लोगों के प्रति गहरा दुख व्यक्त करते हुए 2 मिनट का मौन रख श्रद्धा सुमन अर्पित किए ।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी, महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश दद्दा एडवोकेट और पूर्व महापौर प्रत्याशी बदायूं कोऑर्डिनेटर गुरु जी डॉ के० बी० त्रिपाठी ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा यह हृदय विदारक आपदा है जिसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता हमारी संवेदनाएं और प्रार्थना प्रभावित लोगों के साथ है ।

उसके बाद घर-घर झंडा लगाओ कार्यक्रम की शुरुआत वार्ड नंबर 6 नवादा शेखान से कांग्रेसी कार्यकर्ता तीरथ मधुकर के निवास से की गई वहां पर कांग्रेस का झंडा लगाकर और क्षेत्र में कांग्रेस के झंडे वितरण कर कांग्रेस जन वार्ड नंबर 15 हजियापुर स्थित कांग्रेस नेत्री नजमी खान जोया के निवास पर पहुंचे वहां पर कांग्रेस का झंडा लगाया और उसके बाद क्षेत्र में कांग्रेस के झंडे बाटे।

उपस्थित कांग्रेस जनों में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ,महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश दद्दा एडवोकेट, पूर्व महापौर प्रत्याशी बदायूं कोऑर्डिनेटर गुरु जी डॉ के०बी० त्रिपाठी, शहर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी कृष्णकांत शर्मा,  जिया उर रहमान,तीरथ मधुकर, नजमी खान जोया,धीरज मधुकर , प्रवीण उपाध्याय, राजीव कुमार ,प्रवीन मिश्रा, विनोद कुमार, सतीश चंद्र,  नाजिम खान , नगमा, अज़ीम खान, आजम खान, अन्नाबिया, कैसा जहान, अयूब खान, मोइन खान,आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे ।

 

                    

News Category