प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा की बहन अभिनेत्री मनारा चोपड़ा के पिता रमन राय हांडा का 16 जून निधन हो गया। वह 72 वर्ष के थे। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को मुंबई में किया गया। अभिनेत्री को शहर में अंतिम संस्कार समारोह के लिए बहन मिताली हांडा और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ देखा गया। इस दौरान एक्ट्रेस बेहोश भी हो गईं।
बिग बॉस 17' फेम मन्नारा चोपड़ा के पिता रमन राय हांडा का 16 जून को निधन हो गया। वह 72 साल के थे। इसके बाद से उनका परिवार सदमे उनके पिता काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। मन्नारा के घर में उनके अलावा मां और छोटी बहन मिताली है।
परिणीति चोपड़ा के पिता भी आए नजर
मन्नारा चोपड़ा के पिता का आज दोपहर मुंबई में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान मन्नारा की मां कामिनी हांडा, परिणीति चोपड़ा के पिता पवन चोपड़ा और प्रियंका चोपड़ा जोनास के भाई सिद्धार्थ नजर आए।
बहनों ने दिया पिता की अर्थी को कंधा
मन्नारा चोपड़ा के पिता का अंतिम संस्कार मुंबई के ओशिवारा श्मशान घाट पर हुआ। बताया जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा अपने काम की वजह से अपने चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाईं। मन्नारा चोपड़ा के पिता के अंतिम संस्कार के दौरान बारिश हो रही थी। भारी बारिश के बीच मन्नारा चोपड़ा और मिताली चोपड़ा ने अपने पिता की अर्थी को कंधा देकर श्मशान घाट पहुंचाया। दोनों बहनों ने पूरी हिम्मत के साथ अपने पिता की अंतिम यात्रा में हिस्सा लिया। इस दौरान मन्नारा काफी ज्यादा रो रही थीं और खुद को संभालने की कोशिश कर रही थीं।ml
रोते-रोते बेहोश हुईं मन्नारा?
वहीं उनकी बहन मिताली भी अपने आंसू रोक ना सकी। उनके चेहरे पर दुख और दर्द साफ झलक रहा था। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मन्नारा अपने पिता को आखिरी बार देखने के बाद बेकाबू हालत में दिखीं। अंतिम संस्कार के दौरान मन्नारा रोते-रोते बेहोश होने लगीं। जब मन्नारा को अपने पिता की मौत की खबर मिली तो वह मुंबई से बाहर थीं। खबर मिलते ही वह तुरंत मुंबई लौट आईं और अपनी बहन मिताली के साथ एयरपोर्ट पर नजर आईं।
प्रियंका चोपड़ा ने लिखा खास संदेश
वैसे तो प्रियंका अपने अंकल के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाई थीं, लेकिन उन्होंने इंस्टाग्राम पर उनके लिए एक शोक संदेश लिखा था। उन्होंने लिखा, "आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे। आराम करें रमन अंकल (फूफाजी)। ओम शांति।" रमन हांडा दिल्ली उच्च न्यायालय में वकील के रूप में काम करते थे।
- Log in to post comments
- 3 views