प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नीट पेपर लीक मामले में नालंदा जिले के नगरनौसा में संजीव मुखिया के घर पर छापामारी की। छापामारी की खबर सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और ईडी के एक अधिकारी का फोन छीन लिया। पुलिस ने हस्तक्षेप कर मोबाइल वापस दिलवाया। यह कार्रवाई बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई की जांच के आधार पर मनी लॉन्ड्रिंग मामले के तहत की जा रही है।
नालंदा। नीट पेपर लीक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को नालंदा जिले के नगरनौसा में संजीव मुखिया के घर छापेमारी कर तलाशी ले रही है।
संजीव के घर छापेमारी की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण उसके घर पहुंच गए। वहां मौजूद ईडी के एक अधिकारी का फोन छीन लिया।
सूचना मिलने पर पहुंची स्थानीय थाने की पुलिस ने लोगों को समझा कर वहां से हटाया और अधिकारी का मोबाइल वापस दिलवाया।
बताया जाता है कि संजीव मुखिया के घर कार्रवाई बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई की जांच के आधार पर दर्ज मनी लॉन्ड्रिंग मामले के तहत की जा रही है।
बता दें संजीव मुखिया पेपर लीक मामले में ही अभी जेल में बंद है।
बता दें संजीव मुखिया पेपर लीक मामले में ही अभी जेल में बंद है।
- Log in to post comments
- 3 views