Skip to main content

बुलंदशहर जिले की पांच तहसीलों के 48 गांवों से जेवर एयरपोर्ट को गंगा एक्सप्रेस-वे से जोड़ने वाला लिंक एक्सप्रेस-वे गुजरेगा। इसके लिए 900 एकड़ जमीन का अधिग्रहण होगा। यह यमुना और गंगा एक्सप्रेस-वे को जोड़ेगा। यूपीडा ने सर्वे कर भू-उपयोग रिपोर्ट ले ली है। जल्द ही जमीन अधिग्रहण शुरू होगा। लिंक एक्सप्रेस-वे से यातायात सुगम होगा और जिले के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।

बुलंदशहर। जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गंगा एक्सप्रेस-वे को जोड़ने वाला प्रस्तावित लिंक एक्सप्रेस-वे पांच तहसील के संभावित 48 गांव में की धरा पर आकार लेगा। जबकि गौतमबुद्धनगर की जेवर तहसील के छह गांव समेत संभावित 55 गांव की धरा पर लिंक एक्सप्रेस-वे को उतारा जाएगा। यूपीडा ने सर्वे कर विकास प्राधिकरण से भू-उपयोग की रिपोर्ट ले ली है। एलाइमेंट जारी होने के बाद जमीन अधिग्रहित करने की प्रक्रिया शुरू होगी।

शासन ने यूपीडा को जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को गंगा एक्सप्रेस-वे जोड़ने के लिए 74 किलोमीटर लंबा लिंक एक्सप्रेस-वे की कार्ययोजना तैयार करने की जिम्मेदारी थी। प्रस्तावित लिंक एक्सप्रेस-वे चोला से स्याना तहसील के लाडपुर में गंगा एक्सप्रे-वे के 44वें किलोमीटर तक बनाया जाएगा। 

एयरपोर्ट से लिंक एक्सप्रेस-वे को यमुना एक्सप्रेस-वे के 30 वें किलोमीटर से लिंक किया जाएगा। यूपीडा की टीम ने प्रस्तावित लिंक एक्सप्रेस-वे निर्माण को गौतबुद्धनगर की जेवर तहसील सात गांव और जिले की पांच तहसीलों के 47 गांव का सर्वे किया है।

एयरपोर्ट से लिंक एक्सप्रेस-वे को यमुना एक्सप्रेस-वे के 30 वें किलोमीटर से लिंक किया जाएगा। यूपीडा ने इन गांवों का सर्वे करने के बाद बुलंदशहर-खुर्जा-विकास प्राधिकरण से भू-उपयोग की स्थिति की रिपोर्ट मांगी थी। 

प्राधिकरण ने यूपीडा को भू-उपयोग की रिपोर्ट दे दी है। लिंक एक्सप्रेस-वे जेवर से सिकंदराबाद, खुर्जा, शिकारपुर, बुलंदशहर और स्याना तहसील लाडपुर गांव तक बनाया जाएगा। शासन की मुहर लगने के बाद यूपीडा लिंक एक्सप्रेस-वे का एलाइमेंट जारी करेगा। 

एलाइमेंट जारी होने के बाद जमीन अधिग्रहित करने की प्रक्रिया शुरू होगी। लिंक एक्सप्रेस-वे देश-विदेश से आने वालों लोगों को सहूलियत के साथ ही जिले के लोगाें को सीधा फायदा हाेगा

दो जिलों की छह तहसीलों के संभावित 55 गांव पर एक नजर

जिला

तहसील

संभावित गांव की संख्या

गौतमबुद्धनगर

जेवर

सात गांव

बुलंदशहर

सिकंदराबाद

दो गांव

बुलंदशहर

खुर्जा

15 गांव

बुलंदशहर

बुलंदशहर

18 गांव

बुलंदशहर

शिकारपुर

दो गांव

बुलंदशहर

स्याना

सात गांव

लिंक एक्सप्रेस-वे एक नजर

  • लिंक एक्सप्रेस-वे की लंबाई - 74 किलाेमीटर
  • अधिग्रहित होने वाली जमीन - 1000 हेक्टेयर
  • अनुमानित खर्च होने वाली धनराशि- 4000 करोड़

यूपीडा ने प्रस्तावित लिंक एक्सप्रेस-वे निर्माण के लिए सिकंदराबाद, खुर्जा, बुलंदशहर तहसील के गांव के भू-उपयोग की रिपोर्ट मांगी थी। यूपीडा को भू-उपयोग की रिपोर्ट दे दी गई है।

-डाॅ. अंकुर लाठर, उपाध्यक्ष बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण