सोनपुर रेल मंडल के बरौनी-कटिहार रेलखंड पर अवध असम एक्सप्रेस ने एक रेलवे ट्रॉली को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में ट्रॉली मैन प्रमोद कुमार यादव की मृत्यु हो गई जबकि पीडब्लूएवाई धनंजय कुमार समेत चार अन्य घायल हो गए। घायलों को कटिहार मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि बोरोघाट में पुल पर कार्य के बाद लौटते समय यह हादसा हुआ।
कटिहार। साेनपुर रेल मंडल के बरौनी-कटिहार रेलखंड पर सेमापुर और काढ़ागोला रोड के बीच महरानी कुड़िया के समीप अवध असम एक्सप्रेस ट्रेन ने रेलवे ट्रॉली में सामने से टक्कर मार दी। अवध असम ट्रेन बरौनी से डाउन लाइन पर कटिहार आ रही थी।
इस घटना में ट्रॉली मैन प्रमोद कुमार यादव की मौत हो गई, जबकि पीडब्लूएवाई धनंजय कुमार समेत ट्रॉली मैन सूरज कुमार, आदित्य कुमार और मनोज कुमार घायल हो गए। इन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरारी से मेडिकल कॉलेज कटिहार रेफर कर दिया गया है।
घटना के संबंध में बताया गया कि बोरोघाट में पुल पर कार्य चल रहा था। कार्य के बाद सभी अप लाइन से लौट रहे थे। इस दौरान कटिहार से पैसेंजन ट्रेन की सूचना पर ट्रॉली को डाउन लाइन पर डाल दिया।
हारानी कुड़िया के समीप रेल पटरी में घुमावदार है। इसी स्थल पर पोल संख्या 16-16 के समीप सामने से आती अवध असम ट्रेन ने टक्कर मार दी। ट्रेन के इंजन ने लगभग एक किलोमीटर तक ट्रॉली के साथ घसीटा।
घटना के संबंध में बताया गया कि बोरोघाट में पुल पर कार्य चल रहा था। कार्य के बाद सभी अप लाइन से लौट रहे थे। इस दौरान कटिहार से पैसेंजन ट्रेन की सूचना पर ट्रॉली को डाउन लाइन पर डाल दिया।
महारानी कुड़िया के समीप रेल पटरी में घुमावदार है। इसी स्थल पर पोल संख्या 16-16 के समीप सामने से आती अवध असम ट्रेन ने टक्कर मार दी। ट्रेन के इंजन ने लगभग एक किलोमीटर तक ट्रॉली के साथ घसीटा।
- Log in to post comments
- 1 view