गत रात्रि तेज बारिश आने से गौरीकुंड हाइवे पर पहाड़ी से मलबा पत्थर आ गए, जिससे हाइवे मुकनटिया के पास अवरुद्ध हो गया। जिस कारण यहां पर न केवल पैदल बल्कि वाहनों की आवाजाही के लिए भी मार्ग पूर्ण रूप से बन्द हो गया था। यात्रा पर आवागमन कर रहे श्रद्धालुओं को उनकी सुरक्षा के दृष्टिगत सोनप्रयाग व गौरीकुण्ड क्षेत्रान्तर्गत रोका गया।
रुद्रप्रयाग। देर रात्रि बारिश के चलते गौरीकुंड हाईवे मुनकटिया में बोल्डर आने से अवरुद्ध हो गया। जिससे शटल सेवाएं बाधित चल रही है। वहीं यात्री पैदल ही सोनप्रयाग से गौरीकुंड पहुंच रहे हैं। बारिश के थमने पर मार्ग को पैदल चलने लायक बनाया गया है।
गौरतलब है कि गत देर रात्रि केदारघाटी में काफी तेज बारिश हुई, जिससे गौरकुंड हाइवे सोनप्रयाग से आगे मुनकटिया में भारी मलबा आने से अवरुद्ध हो गया। जिससे सुबह शटल सेवाए भी छह घंटे तक अवरुद्ध रही, इस दौरान यात्री सोनप्रयाग से पैदल ही पांच से छह किमी अतिरक्त पैदल चजकर गौरीकुंड पहुंचे। गत रात्रि तेज बारिश आने से गौरीकुंड हाइवे पर पहाड़ी से मलबा पत्थर आ गए, जिससे हाइवे मुकनटिया के पास अवरुद्ध हो गया। जिस कारण यहां पर न केवल पैदल बल्कि वाहनों की आवाजाही के लिए भी मार्ग पूर्ण रूप से बन्द हो गया था। यात्रा पर आवागमन कर रहे श्रद्धालुओं को उनकी सुरक्षा के दृष्टिगत सोनप्रयाग व गौरीकुण्ड क्षेत्रान्तर्गत रोका गया।
बारिश के कारण गिर रहे पत्थर
कार्यदायी संस्थाओं के स्तर से यहां पर मार्ग खोले जाने की कार्यवाही प्रारम्भ की गई, परन्तु लगातार हो रही बारिश व मलबा पत्थर के गिरते रहने से मार्ग खोलने में दिक्कतें आयी। बारिश के थमने व मार्ग को पैदल चलने लायक बनाए जाने पर यात्रियों के ग्रुप को इस क्षेत्र से पैदल पार करवाते हुए गौरीकुण्ड की ओर भिजवाया गया। इसी प्रकार से गौरीकुण्ड क्षेत्र में रुके यात्रियों को सोनप्रयाग आने दिया गया।
यात्रियों के आवागमन की संख्या कम होने पर पुनः इस मार्ग की सफाई कर मार्ग को वाहनों के आवागमन के लिए सुचारू कर वर्तमान समय मे इस स्थान पर वाहनों का आवागमन सुचारू करा दिया गया है। लगातार बारिश के कारण गौरीकुण्ड से केदारनाथ धाम तक का पैदल मार्ग भी चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी गुप्तकाशी विकास पुडीर ने केदारनाथ धाम आ रहे श्रद्धालुओं से अपील है कि वे मौसम पूर्वानुमान के हिसाब से अपनी यात्रा प्लान करें व पुलिस प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में अपनी यात्रा करें।
- Log in to post comments
- 3 views