निर्माता साजिद नाडियाडवाला की कॉमेडी मूवी हाउसफुल 5 अभी सिनेमाघरों में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है। यही कारण है जो ये मूवी कमाई के मामले भी शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के 20वें दिन भी हाउसफुल 5 ने गजब का कलेक्शन किया है।
अक्षय कुमार की मल्टी स्टारर मूवी हाउसफुल 5 जल्द ही रिलीज का तीसरी सप्ताह पूरा करने वाली है। इतना समय बीतने के बाद भी ये कॉमेडी मूवी बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में हार मानने को तैयार नहीं है। हर रोज फिल्म निरंतरता के आधार पर कलेक्शन करते हुए आगे बढ़ रही है।
रिलीज के 20वें दिन हाउसफुल ने एक बार फिर से चौंकाने वाली कमाई करते हुए कमाल कर दिया है। आइए जानते हैं कि हाउसफुल 5 के कलेक्शन के लेटेस्ट आंकड़े क्या कहते हैं।
20वें दिन हाउसफुल 5 ने चौंकाया
6 जून को हाउसफुल 5 को भारत में करीब 5000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया। एक सप्ताह के अंदर इस मूवी ने सवा सौ करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर अपनी छाप छोड़ी। हालांकि, सितारे जमीन पर की रिलीज के बाद इसकी स्क्रीन्स में कटौती हुई और साथ के साथ कलेक्शन भी नीचे की तरफ गिरा, लेकिन ये इतना कम नहीं हुआ जो आंकड़े करोड़ छोड़कर लाखों में आ जाएं।
सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार रिलीज के 20वें दिन हाउसफुल 5 ने अनुमानित 1.50 करोड़ की कमाई कर ली है, जोकि 19वें दिन की तुलना में 60 लाख कम है। बीते मंगलवार को फिल्म का कलेक्शन अचानक बढ़ा था। लेकिन जिस तरह से अब तक अक्षय कुमार की ये मूवी घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अपना कब्जा बनाए हुए है, उसको लेकर ये कहा जा सकता है कि अभी इस मूवी के मेकर्स के नसीब में और भी कुछ लिखा है।
बता दें कि इस मूवी में अक्षय कुमार के अलावा अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, सोनम बाजवा, सौंदर्य शर्मा, चित्रांग्धा सिंह, जैकलीन फर्नांडिस, नरगिस फाकरी, फरदीन खान, डिनो मोरिया, नाना पाटेकर, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ और चंकी पांडे सहित करीब 18 कलाकारों ने काम किया है।
200 करोड़ के करीब हाउसफुल 5
20वें दिन के इनकम को मिला दिया जाए तो अब हाउसफुल पार्ट 5 का टोटल नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 192 हो गया है। उम्मीद है कि आने वाले वीकेंड तक ये मूवी 200 करोड़ के जादुई आंकड़े को पार कर लेगी। अगर ऐसा होता है तो ये कॉमेडी फिल्म अपना अपना बजट निकालने में कामयाब रहेगी।
- Log in to post comments
- 5 views