Skip to main content

बाइक के लेन-देन को लेकर रविवार सुबह एक युवक को गोली मार दी गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया और आरोपी को हिरासत में ले लिया है। एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि दोनों रिश्तेदार हैं और बाइक को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मथुरा। बाइक के लेन-देन को लेकर गांव सलेमपुर में रविवार सुबह चार बजे एक युवक को घर से बुला कर गोली मार दी गई। गोली लगने से वह गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

महोली के रहने वाले रवि ने रविवार सुबह चार बजे गांव सलेमपुर निवासी रामकुमार को वाट्सएप कॉल करके जरूरी काम बताया और मिलने के लिए बुला लिया। रामकुमार के आते ही उसने तमंचा निकल कर गोली मार दी। इससे वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़े।

पुलिस ने आरोपित को पकड़ा

आरोपित मौके से फरार हो गया। घायल को देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल को मथुरा न्यूरो अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बात आरोपित की तलाश शुरू की। पुलिस ने भाग रहे आरोपित को दबोच लिया और पूछताछ शुरू कर दी। एसपी सिटी ने बताया कि दोनों युवक आपस में रिश्तेदार है। बाइक को लेकर दोनों में कोई विवाद चल रहा है। 

News Category