बिग बॉस 13 फेम एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का निधन इस वक्त चर्चा का विषय बना हुआ है। हर कोई हैरान है कि अचानक से कैसे उनका देहांत हो गया है। इस बीच बी टाउन एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने कांटा लगा गर्ल की डेथ पर शोक जताया है।
कांटा लगा गर्ल शेफाली जरीवाला का हाल ही में निधन हो गया है। सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 13 से फैंस के दिलों में खास जगह बनाने वालीं शेफाली की अचानक हुई मौत से हर कोई हैरान है। सोशल मीडिया पर तमाम सेलेब्स और फैंस उनकी देहांत पर शोक जता रहे हैं।
इस बीच ग्लोबल स्टार प्रियंका ने भी शेफाली जरीवाला की डेथ पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है और सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए दुख प्रकट किया है। आइए जानते हैं कि शेफाली को लेकर प्रियंका ने क्या कहा है।
शेफाली के निधन से हैरान प्रियंका
27 जून की देर रात कार्डियक अरेस्ट की वजह से शेफाली जरीवाला का निधन हो गया। वह सिर्फ 42 साल की थीं और ऐसे में उनकी अचानक मौत ने हर किसी को शॉक कर दिया है। इस मामले को लेकर प्रियंका चोपड़ा ने भी अपना रिएक्शन दिया है और ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर स्टोरी में कांटा लगा गर्ल की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है-
- Log in to post comments
- 3 views