दिल्ली सरकार ने आईएनए अग्निकांड से पीड़ित शिल्पकारों के लिए अतिरिक्त सहायता का एलान किया है। मुख्यमंत्री ने प्रत्येक शिल्पकार को पांच लाख रुपये की राहत राशि देने की घोषणा की थी जिसे मंजूरी दे दी गई है। इसके अतिरिक्त प्रभावित शिल्पकारों को दिल्ली हॉट आईएनए में छह महीने के लिए मुफ्त स्टाल भी आवंटित किए जाएंगे। यह आवंटन लॉटरी के माध्यम से होगा।
नई दिल्ली। दिल्ली में आइएनए अग्निकांड में प्रभावित शिल्पकारों के लिए दिल्ली सरकार ने अतिरिक्त राहत की घोषणा की है। गत 30 अप्रैल को यहां आग लगने से 24 स्टाल जलकर पूरी तरह नष्ट हो गए थे।
इस घटना के बाद मुख्यमंत्री द्वारा प्रत्येक प्रभावित शिल्पकार को पांच लाख की राहत राशि देने की घोषणा की गई थी। पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने बताया कि पांच लाख की अनुग्रह राहत राशि को मंजूरी दी जा चुकी है और कुल 1 करोड़ 20 लाख की राशि 24 प्रभावित शिल्पकारों को प्रदान की जाएगी।
उन्होंने इसके अतिरिक्त और सहायता की घोषणा करते हुए बताया कि आग की घटना में जिन 24 शिल्पकारों के स्टाल नष्ट हुए हैं, उन्हें 1 जुलाई 2025 से 31 दिसंबर 2025 तक की अवधि के लिए दिल्ली हॉट आइएनए में छह महीने के लिए निःशुल्क स्टाल आवंटित किए जाएंगे। यह आवंटन लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से होगा
मिश्रा ने कहा कि हमारी सरकार शिल्पकारों के हितों की रक्षा और उन्हें आवश्यक सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने इसके अतिरिक्त और सहायता की घोषणा करते हुए बताया कि आग की घटना में जिन 24 शिल्पकारों के स्टाल नष्ट हुए हैं, उन्हें 1 जुलाई 2025 से 31 दिसंबर 2025 तक की अवधि के लिए दिल्ली हॉट आइएनए में छह महीने के लिए निःशुल्क स्टाल आवंटित किए जाएंगे। यह आवंटन लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से होगा।
मिश्रा ने कहा कि हमारी सरकार शिल्पकारों के हितों की रक्षा और उन्हें आवश्यक सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
- Log in to post comments
- 4 views