आरा के नवादा थाना क्षेत्र में भाजपा नेता की गाड़ी का शीशा अज्ञात तत्वों ने तोड़ दिया। घटना जगदेव नगर में हुई। भाजपा नेता ने नवादा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है जिसमें दो नकाबपोश संदिग्ध दिखे हैं। पुलिस शरारती तत्वों द्वारा घटना को अंजाम देने की आशंका जता रही है।
आरा। नवादा थाना क्षेत्र के जगदेव नगर गली नंबर सात मोहल्ले में सोमवार की देर रात्रि शरारती तत्वों ने भाजपा नेता की गाड़ी का पिछला शीशा फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया।
इसके अलावा विद्धेष फैलाने की नीयत से शरारती तत्वों ने गाड़ी से कुछ दूरी पर अन्य पार्टी का पोस्टर गिरा दिया । इस संबंध में जगदेव नगर गली नंबर सात निवासी भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य सह जिला प्रभारी चंद्र देव शर्मा ने नवादा थाना में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी कराई गई है।
जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला जा रहा है। फुटेज में दाे संदिग्ध पाए गए है जो नकाबपोश है।
भाजपा नेता ने प्राथमिकी में कहा है कि मंगलवार की सुबह सात बजे जब वे अपने घर से पटना जाने के लिए निकले तो उन्होंने देखा कि उनकी गाड़ी के पिछले भाग का शीशा फूटा हुआ है और गाड़ी के आगे अन्य पार्टी का पोस्टर गिरा हुआ है।
पोस्टर पर चार नेताओं के नाम भी अंकित है। इस दौरान उनके घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में देखा गया कि सोमवार की देर रात करीब एक बजे दो संदिग्ध व्यक्ति पूरी तरह मुंह ढक कर आए और उनके गाड़ी का शीशा फोड़ डाला और पोस्टर को रखकर वहां से भाग निकले।
पोस्टर पर चार नेताओं के नाम भी अंकित है। इस दौरान उनके घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में देखा गया कि सोमवार की देर रात करीब एक बजे दो संदिग्ध व्यक्ति पूरी तरह मुंह ढक कर आए और उनके गाड़ी का शीशा फोड़ डाला और पोस्टर को रखकर वहां से भाग निकले।
थानाध्यक्ष विपिन बिहारी ने बताया कि जांच में शरारती तत्वों द्वारा इस घटना को अंजाम दिए जाने की संंभावना जतायी जा रही है।
- Log in to post comments
- 2 views