Skip to main content

माही विज और जय भानुशाली पिछले काफी महीनों से लगातार चर्चा में बने हुए हैं। बीते काफी दिनों से दोनों के सेपरेशन की खबरें सामने आ रही हैं। अब हाल ही में माही विज ने 14 साल की शादी के बाद पति जय से अलग होने और तलाक लेने की खबर पर प्रतिक्रिया जाहिर की है।

टीवी की दुनिया से एक और कपल के अलग होने की खबर सामने आ रही है। जय भानुशाली और माही विज टेलीविजन की सबसे फेवरेट जोड़ियों में से एक हैं। इन दोनों ने साल 2011 में शादी की थी। शादी के 8 साल बाद उन्होंने अपनी पहली बेटी तारा का स्वागत किया। 

दोनों को फैंस एक आइडियल कपल मानते हैं, लेकिन हालिया रिपोर्ट्स की मानें तो जय और माही के रिश्ते में पिछले कुछ समय से सबकुछ ऑल इज वेल नहीं है। सोशल मीडिया पर दोनों के सेपरेशन की खबरें इन दिनों काफी जोर पकड़ रही हैं, जिस पर हाल ही में 'बालिका वधू' एक्ट्रेस माही विज ने रिएक्ट किया है। 

माही ने जय से अलग होने की खबरों पर दिया करारा जवाब

जय से तलाक लेने की खबरों पर जब हाल ही में माही से जब पूछा गया तो उन्होंने हटरफ्लाई से बातचीत करते हुए कहा,

नहीं...अगर सेपरेशन होता है या फिर नहीं भी होता, तो मैं आपको क्यों बताऊं?तुम मेरे चाचा लगते हो या तुम मेरे वकील की फीस दोगे या फिर तुम मेरा अच्छा तलाक कराओगे? मुझे लगता है कि लोग सेपरेशन और तलाक को बहुत बड़ा बवाल बना देते हैं"। माही का गुस्सा यही पर शांत नहीं हुआ, उन्होंने आगे कहा, "लोग कमेंट सेक्शन में आकर कभी मुझे और कभी जय को नीचा दिखाने की कोशिश करते हैं। आप क्या जानते हो और कौन हो हमें जज करने वाले? आप हर किसी के अंकल की तरह बात करते हो"।

माही विज का गुस्सा यहीं पर शांत नहीं हुआ। एक्ट्रेस ने आगे बातचीत में बताया कि सिंगल मदर के बारे में किस तरह से समाज में किस तरह से बात की जाती है। उन्होंने कहा,

News Category