मुरादाबाद के डिंडौरी गांव में पति से विवाद के बाद एक नवविवाहिता ने खुद को आग लगाकर जान दे दी। मायके वालों ने कोई कानूनी कार्रवाई करने से इनकार कर दिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हाल के दिनों में जिले में आत्महत्या के मामले बढ़े हैं जिनमें पारिवारिक कलह एक प्रमुख कारण है।
मुरादाबाद। मझोला क्षेत्र के गांव डिंडौरी में गुरुवार रात पति से विवाद के बाद नवविवाहिता ने खुद के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। आग की लपटों के बीच घिरी महिला घर से भाग निकली।
शोर शराबा सुनकर ग्रामीण दौड़े और किसी तरह आग बुझाई। गंभीर हालत में स्वजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उपचार के दौरान महिला की मृत्यु हो गई। मायके वालों ने कार्रवाई करने से इनकार कर दिया।
क्षेत्र के गांव उत्तमपुर बहलोलपुर निवासी अलका पुत्री रामपाल की शादी इसी साल 18 फरवरी को गांव डिंडौरी निवासी देवेंद्र उर्फ नन्हें से हुई थी। शादी के बाद से पति-पत्नी में छोटी छोटी बातों को लेकर विवाद रहता था। कई बार नवविवाहिता को मायके वालों ने भी समझाने का प्रयास किया, लेकिन विवाद कम नहीं हो रहा था।
गुरुवार रात फिर से अलका का पति से विवाद हुआ। जिसके बाद देर रात करीब एक बजे अलका ने खुद के ऊपर पेट्रोल डालकर खुद को आग लगा ली। लपटों के बीच घिरी महिला चिल्लाती रही और मदद की गुहार लगाने लगी
किसी तरह आग पर काबू पाया। स्वजन आनन फानन में उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे उसकी मृत्यु हो गई। जिसके बाद पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा कर पुलिस को सूचना दे दी।
सूचना पर मायके वाले भी पहुंच गए। पिता और भाई ने किसी भी प्रकार कार्रवाई करने से इनकार कर दिया। हालांकि मझोला पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र कुमार ने बताया कि अभी कोई शिकायती पत्र नहीं मिला है। महिला के मायके वालों ने कोई भी कार्रवाई करने से इन्कार कर दिया है। शव का पोस्टमार्टम कराकर शव को स्वजन को सौंप दिया है।
पति पत्नी के बीच विवाद, जान दे रही विवाहिता
जिंदगी की डोर काफी बारीक हो गई है। पति से घरेलू विवाद के बाद विवाहिता जिंदगी की जंग हार रही है। पति और पत्नी के बीच विवाद होना आम बात है लेकिन कई बार झगड़े इतने बढ़ जाते हैं कि इन्हें संभालना मुश्किल हो जाता है।
यदि बात नोकझोंक तक सीमित रहे तो ठीक, लेकिन यदि कलह का रूप लेने लगे तो परिवार में माहौल तनावपूर्ण हो जाता है। कलह के कारण कई बार तो दाम्पत्य जीवन में तनाव इतना बढ़ जाता है कि लोग खुदकुशी कर लेते हैं।
आपसी झगड़े के बाद गुरुवार की रात महिला ने जान दे दी। विवाद में बात कोई बड़ी नहीं होती इसके बाद भी जहरीला पदार्थ या फिर फंदे पर लटककर खुदकुशी कर रही है। स्थिति यह है कि पिछले छह माह के अंदर जिले भर में 21 महिलाओं ने खुदकुशी की है।
केस नंबर एक
पाकबड़ा क्षेत्र के कहारों वाला मंदिर निवासी अनिल बाजार मछली बेचता है। अनिल की नौ साल पहले रजनी के साथ शादी हुई थी। एक अप्रैल की रात रजनी बच्चों के साथ घर पर अकेली थी।
पति घर से अनिल बाहर था। रजनी ने कमरे में पंखे में दुपट्टा डालकर फांसी के फंदे पर लटककर खुदकुशी कर ली थी। बताया जाता है कि रजनी ने पति से विवाद के बाद खुदकुशी की थी। पुलिस ने विवाहिता के शव का पोस्टमार्टम कराया था।
केस नंबर दो
भोजपुर के गांव पीपलसाना निवासी साहिल उर्फ जुनैद ने कोतवाली गंज के मोहल्ला सराय गुलजारी मल निवासी सलीम की बेटी अमरीन जहां से इसी साल फरवरी माह में कोर्ट मैरिज की थी।
युवक ईद के बाद बेंगलुरु में कारखाने में वेल्डिंग का काम करने चला गया। नवविवाहिता ससुर ननद, देवरों के साथ ससुराल में रहती थी। 25 मई की रात विवाहिता ने खुदकुशी कर ली थी। साथ ही सुसाइड वीडियो भी बनाई थी।
- Log in to post comments
- 3 views