Skip to main content

बरेली समाचार

बरेली/शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) के बरेली जिला प्रमुख दीपक पाठक ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे  व शिवसेना यू बी टी के प्रमुख उद्धव ठाकरे के हिंदी विरोधी बयान के खिलाफ आज बरेली की सड़कों पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया  उन्होंने कहा कि  उद्धव ठाकरे ब राज ठाकरे द्वारा राष्ट्रभाषा हिंदी का अपमान करना न केवल असंवैधानिक है, बल्कि भारत की एकता और सांस्कृतिक गरिमा पर सीधा आघात है।
इसी क्रम में आज
8 जुलाई 2025
स्थान: पटेल चौराहा, पर 
उद्धव ठाकरे व राज ठाकरे का पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया  जिसमें जिलेभर से शिवसेना कार्यकर्ताओं ने भाग लिया
हिंदी किसी एक राज्य की नहीं, बल्कि भारत की आत्मा और संस्कृति की पहचान है। 
उन्होंने शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) के कार्यकर्ताओं पदाधिकारी सहित समस्त हिंदी प्रेमी नागरिकों, युवाओं और राष्ट्रवादी जनमानस से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस लोकतांत्रिक विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए और राष्ट्रभाषा हिंदी के सम्मान में अपनी आवाज बुलंद की।
इस मौके पर महानगर प्रमुख आयुष वर्मा शशांक पाठक अर्चित मिश्रा शिवम सक्सेना हिमांशु रस्तोगी राहुल पाठक उपेंद्र सिंह शिवम त्रिवेदी प्रियांशु त्रिवेदी विनोद राजपूत  राकेश यादव लकी कश्यप हरीश शुरी  आदि  शिव सैनिक उपस्थित रहे

News Category