Best South Crime Thriller ओटीटी प्लेटफॉर्म पर साउथ सिनेमा की एक से बढ़कर एक क्राइम थ्रिलर मौजूद हैं। इस आधार पर आज हम आपके लिए एक ऐसी साउथ फिल्म की अहम जानकारी लेकर आए हैं जिसकी 2 घंटे की कहानी आपके दिमाग के सारे गणित को फेल कर देगी। आइए जानते हैं कि वो कौन सी मूवी है।
सिनेमाघरों के अलावा ओटीटी (OTT) भी अब मनोरंजन का एक प्रमुख साधन बन गए हैं। ओटीटी पर हर एक जॉनर का कंटेंट मिलना ही, इसकी सबसे बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। हिंदी सिनेमा के अलावा ओटीटी पर एक से बढ़कर एक थ्रिलर मौजूद हैं, जो फैंस का भरपूर मनोरंजन रखने का दमखम रखते हैं।
आज इस लेख में हम आपको साउथ सिनेमा की 8 साल पुरानी एक ऐसी क्राइम थ्रिलर की कहानी बताने जा रहे हैं, जिसका क्लाईमैक्स और सस्पेंस आपको शॉक्ड करके रख देगा। आइए जानते हैं कि यहां किस फिल्म के बारे में बात की जा रही है।
साउथ की शानदार क्राइम थ्रिलर
जिस साउथ सिनेमा की फिल्म के बारे में इस लेख में जिक्र किया जा रहा है, उसे इंटरनेट मूवी डेटाबेस यानी आईएमडीबी की तरफ से 7.2/10 की पॉजिटिव रेटिंग मिली है। गौर किया जाए इस मूवी की कहानी की तरफ तो एक सीरियल किलर है, जो सूबे में लोगों को अलग-अलग तरह से मौत के घाट उतारता है। उसकी ये खौफनाक मंजर देखकर इलाके की पुलिस अलर्ट
हालांकि, पुलिस के पास उसे पकड़ने के लिए ज्यादा सुराग नहीं है, केवल उसके मर्डर स्टाइल और एक नकाब को छोड़कर। ऐसे में पुलिस इस हत्यारे को पकड़ने के लिए तमाम तरह की कोशिश करती है, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगती है। फिए एक ऐसा प्लान बनाया जाता है, जिसमें ये क्रिमिनल खुद ही फंस जाता है।
अब आपको बता दें कि यहां बात तमिल सिनेमा की तरफ से साल 2017 में सिनेमाघरों में रिलीज की गई फिल्म मायावन (Maayavan) के बारे में की जा रही है। ये फिल्म आपको ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video), जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) और अहा (Aha) पर अलग-अलग भाषा में देखने को मिल जाएगी।
जल्द आएगा मायावन का पार्ट 2
खबर है कि मायावन की कमर्शियल सक्सेस के बाद अब इसके मेकर्स पार्ट 2 को लेकर तैयारी कर रहे हैं और जल्द ही सीक्वल के तौर पर फैंस को मायावन 2 (Maayavan 2) भी देखने को मिल सकती है। खास बात ये है कि एक बेहतरीन क्राइम थ्रिलर के तौर पर रिलीज के 8 साल बाद भी इस ओटीटी पर मस्ट वॉच फिल्म के तौर पर जाना जाता है।
- Log in to post comments
- 3 views