बरेली समाचार
बरेली: वार्डों के गठन को लेकर बरेली महानगर में अभियान जारी है, जिसके तहत कांग्रेस के पदाधिकारी विभिन्न वार्डों में भ्रमण व बैठकें करके कांग्रेस की विचारधारा के लोगों से रूबरू होकर संगठन को मजबूत करने का कार्य कर रहे हैं । इस कार्य के लिए महानगर की 80 वार्डों को 8 मंडलों में बांटा गया है और प्रत्येक एक मंडल की जिम्मेदारी एक महानगर की उपाध्यक्ष को सौंप दी है तथा उनके साथ एक मंडल में दो- दो महासचिवों को भी जिम्मेदारी दी गई है। सचिव पद के पदाधिकारी भी संगठन सृजन अभियान में अपना पूरा सहयोग कर रहे हैं और वार्ड स्तर पर अपनी भूमिका निभाएंगे।
उक्त जानकारी देते हुए महानगर अध्यक्ष दिनेश दददा ने बताया कि आज महानगर संगठन को मजबूत करने के लिए नए बनाए मंडल - बनखंडी नाथ मंडल एवं शाहदाना वली मंडल के वार्डों भ्रमण किया और बैठकें भी की ।
इसी तारतंभ में बनखंडी नाथ मंडल के वार्ड हजियापुर में सकलैनी मदरसे में एक बैठक भी की, जिसमें वार्ड अध्यक्षों एवं मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति पर जोर दिया गया । बैठक में वक्ताओं ने कहा कि आमजन की समस्या से जुड़ने पर कांग्रेस में और मजबूती आएगी।
अंत में महानगर अध्यक्ष दिनेश दददा एड. ने कहा संगठन निर्माण करने के साथ-साथ हमें स्थानीय लोगों की समस्याओं को उठाना होगा और उनसे निजात दिलाने के लिए संघर्ष का रास्ता अपनाना होगा, जिसके लिए हम सबको तैयार रहना होगा।
इस अवसर पर मुख्य रूप से उपाध्यक्ष रमेश चंद श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष महेंद्र पाल गंगवार, उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्रा, महासचिव आरबी सिंह प्रजापति, कोषाध्यक्ष तीरथ मधुकर,सचिव नजमी जोया खान, विनोद कुमार,अजीम खान एवं हकीम अख्तर आदि ने विचार व्यक्त किए ।
दिनेश दद्दा एड.
महानगर अध्यक्ष
कांग्रेस कमेटी, बरेली ।
- Log in to post comments
- 21 views