सुपरस्टार शाह रुख खान हिंदी सिनेमा के वो कलाकार हैं जिन्होंने 90 के दशक से लेकर अब तक शानदार मूवीज के जरिए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक पुरानी फिल्म उनके करियर पर कलंक के सामन है आइए जानते हैं कि वो कौन सी मूवी है।
90 के दशक से लेकर अब तक हिंदी सिनेमा में राज करने वाले अभिनेता के तौर पर शाह रुख खान को जाना जाता है। 30 साल से अधिक के एक्टिंग करियर में शाह रुख ने एक से बढ़कर एक मूवीज के जरिए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है, इसी वजह से उन्हें इंडस्ट्री में किंग खान के नाम से जाना जाता है।
लेकिन क्या आपको पता है कि बॉलीवुड के किंग के करियर में एक ऐसी महाफ्लाप का नाम जुड़ा हुआ है, जो मेगा बजट होने के बावजूद बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। इतना ही नहीं कई विवादों की वजह से ये चर्चा में रही।
शाह रुख खान के करियर की महाफ्लॉप
90 के दशक में शाह रुख खान सफलताओं के ऊंचाइयों को छू रहे थे। करण-अर्जुन, दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे और राम जाने जैसे हिट फिल्मों के बाद 1995 में शाह रुख ने निर्देशक मुकुम आनंद की मूवी त्रिूमर्ती में काम किया। इस फिल्म में शाह रुख खान के अलावा जैकी श्रॉफ और अनिल कपूर जैसे कलाकार मौजूद रहे।
मल्टी स्टारर इस मूवी का बजट 11 करोड़ था और उस वक्त इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 1 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था, जो उस समय की किसी भी फिल्म के लिहाज से काफी ज्यादा था। शानदार शुरुआत के बाद नेगेटिव रिव्यू के चलते त्रिमूर्ती असफलता की भेंट चढ़ गई और इसका टोटल कलेक्शन 9 करोड़ पर जाकर सिमट गया।
इस तरह से ये मेगा बजट फिल्म महाफ्लॉप के तौर पर याद की जाती है। शाह रुख खान के बढ़ते करियर पर त्रिमूर्ती की असफलता ने ब्रेक लगा दिया था। अन्य कई वजह से भी त्रिमूर्ती चर्चा में रही थी।
त्रिूमर्ती से जुड़े विवाद
दरअसल त्रिमूर्ती में शाह रुख खान, जैकी श्रॉफ और संजय दत्त को कास्ट किया गया था। लेकिन 1993 मुंबई बम ब्लॉस्ट की वजह से संजय को जेल हो गई थी और वह फिल्म से बाहर हो गए थे। बताया जाता है कि उन्होंने इसके कुछ सीन्स की शूटिंग भी कर ली थी। बाद में आदित्य पंचोली के नाम पर मेकर्स ने विचार किया, लेकिन मुकुल आनंद ने अनिल कपूर को फाइनल कर लिया।
बताया जाता है कि गुस्साए आदित्य अनिल को त्रिमूर्ती से बाहर किए जाने का कारण मानते थे और उन्हें धमकी भरे कॉल किया करते थे। बाद में पुलिस ने पूरा मामला शांत कराया और आदित्य से माफी भी मंगवाई।
- Log in to post comments
- 2 views