Skip to main content

'बुरे समय में कोई बिखर जाता है कोई निखर जाता है यही उसूल था सनी देओल की ऑनस्क्रीन सिस्टर का किरदार निभाने वाली अपराजिता भूषण का। बॉलीवुड के नामचीन एक्टर रहे भारत भूषण की बेटी अपराजिता ने अपनी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव देखें। सोने के पालने में पली बढ़ी कौन हैं अपराजिता भूषण और कैसे अकेले उन्होंने झेला जिंदगी का संघर्ष पढ़ें उनकी दिलचस्प कहानी

ऐसा आपने कई बार सुना होगा कि जिंदगी हमेशा एक जैसी नहीं रहती। कभी वह आपको इतना देती है कि संभाले नहीं संभलता, लेकिन कभी-कभी ऐसा झटका देती है कि एक ही पल में चीजें कैसे बदली ये समझ नहीं आता। कुछ ऐसा ही हुआ था हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और निर्माता रहे भारत भूषण की बेटी की जिंदगी में।

ये तो हम सब जानते हैं कि भारत भूषण का 40 और 50 के दशक में खूब सिक्का चलता था। वह बॉलीवुड के टॉप मोस्ट एक्टर्स में से एक थे। उन्होंने अपने करियर में मिर्जा गालिब से लेकर फागुन, कहानी किस्मत की जैसी कई सुपरहिट फिल्में दी। भारत भूषण ने दो शादियां की थी। उनकी पहली शादी से दो बेटियां थीं अपराजिता भूषण और अनुराधा भूषण। आज हम आपको अपनी इस स्टोरी में अपराजिता भूषण के बारे में बताने जा रहे हैं, जो एक समय पर राजेश खन्ना के आशीर्वाद बंगले में रहती थी, लेकिन पिता की आर्थिक तंगी और पति के निधन ने उनकी पूरी जिंदगी बदल के रख दी

अपराजिता के पैदा होते ही हुआ था मां का निधन

भारत भूषण की लाडली बेटी अपराजिता बचपन से ही काफी धनी थीं, बस उनकी जिंदगी में कमी थी तो मां की। तब्बस्सुम टॉकीज ने अपने यूट्यूब चैनल में एक्ट्रेस के जीवन के संघर्ष की कहानी के बारे में बात करते हुए बताया कि जब अपराजिता पैदा हुई थीं, तो उनकी मां का निधन हो गया था। एक्ट्रेस को हमेशा अपनी मां की कमी खलती थी, जिसके कारण कुछ सालों के बाद 1967 में उनके पिता ने दूसरी शादी की, पत्नी का नाम था रत्ना,जो एक एक्ट्रेस थीं। भारत भूषण की दूसरी पत्नी ने अपराजिता की जिंदगी में मां की कमी को पूरा किया

अपराजिता ने ये भी बताया था कि उनके पिता ये कभी नहीं चाहते थे कि वह एक्टिंग की दुनिया में कदम रखे, ऐसे में उन्होंने इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया। उन्होंने ये भी बताया था कि उनके पिता के तीन बंगले थे, जिसमें उनका पूरा बचपन बीता था। उनकी जिंदगी में सबकुछ सही चल रहा था। भारत भूषण ने अपने जमाने की मशहूर अदाकारा मधुबाला से लेकर मीना कुमारी, सुरैया सहित सबके साथ काम किया। वह लगातार सफलता की सीढियां चढ़ रहे थे, जिनके साथ अपराजिता ने भी काफी वक्त बिताया।

News Category