बरेली समाचार
बरेली:आदरणीय महामहिम जी
हम आपका ध्यान अन्नदाता किसानों की खरीफ की फसल सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली एवं खाद की समस्या की ओर दिलाना चाहते हैं महामहिम आपको ज्ञात होगा कि चुनावी दौर में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किसानों को फ्री बिजली देने की वादा किया था किंतु वह खोखला निकला क्योंकि आज सरकार अन्नदाता किसानों को मूल्य देकर भी पर्याप्त बिजली उपलब्ध नहीं कर पा रही है जो बहुत ही निंदनीय है साथ ही अन्नदाता किसानों को खरीफ की फसल के लिए खाद की भी आवश्यकता है जो सरकार रेट पर उपलब्ध नहीं हो रही है और उसकी कालाबाजारी चल रही है गरीब किसान इस भरी गर्मी के खाद के सेंट्रो पर लाइन लगाकर खड़े हैं किंतु उन्हें खाद नहीं मिल रही है इस कारण से वह बिचौलियों से महंगे दामों से खाद खरीद रहे हैं अपना काम चला रहे हैं जो इन किसानों को दुर्भाग्य है और सरकार किसानों की समस्या से आंख मूंद रही है जिसे अब और बर्दाश्त नहीं किया जा सकता और यदि इन समस्याओं से किसानों को निजात नहीं दिलाई गई तो वह सड़कों पर आने को मजबूर होंगे जिसकी जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश सरकार की होगी साथ ही कांग्रेस के लोग भी जन आंदोलन करने को मजबूत होंगेप्रदेश सरकार की संवैधानिक मुखिया होने के नाते हम सब सरकार कांग्रेस जन आपसे निवेदन करते हैं कि आप अभिलेख अन्नदाता किसानों की बिजली व खाद की समस्या को दूर करवाने की कृपा करें ताकि भविष्य में किसानों को और अधिक कठिनाई न उठानी पड़े इस अवसर पर मौजूद महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा एड०, उपाध्यक्ष रमेश श्रीवास्तव आरबी प्रजापति, रविंद्र सहारा, सतीश चन्द्रा, सरताज हुसैन नूरी, प्रवीन मिश्रा, नजमी जोया खान, हेमेंद्र शर्मा, ज्ञानेश साहू, मीडिया प्रभारी प्रवीण उपाध्याय आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
- Log in to post comments
- 96 views