अहमदाबाद ट्रैफिक पुलिस ने सैयारा फिल्म के एक सीन का इस्तेमाल करके सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें बिना हेलमेट के बाइक पर बैठे एक्टर्स को दिखाया गया है। पुलिस ने लोगों से हेलमेट पहनने की अपील की है और इसे जीवन की सुरक्षा के लिए जरूरी बताया है।
हाल ही में भारत के सिनेमा हॉल में Saiyaara फिल्म रिलीज हुई है। सैयारा फिल्म के रिलीज होने के बाद से ही इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग सिनेमा हॉल पहुंच रहे हैं। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, अब तक फिल्म ने करीब 105.75 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इसके रिलीज होने के बाद से ही इसको लेकर कई तरह के मीम बन रहे हैं। कुछ ऐसा है अहमदाबाद ट्रैफिक पुलिस ने किया है। इन्होंने इस फिल्म के सीन मदद से लोगों को जागरूक करने का काम किया है
सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूक किया
- अहमदाबाद ट्रैफिक पुलिस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर Saiyaara फिल्म के एक सीन का वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में एक्टर अहान पांडे बिना हेलमेट के दिखाई दे रहे हैं और वह एक्ट्रेस अनीत पड्डा को बाइक पर बैठने के लिए कह रहे हैं। इस वीडियो में एक संवाद है कि अभी तो कुछ पल बाकी हैं हमारे पास, जो दिखाता है कि जीवन कितना नाजुक है और सुरक्षा उपायों की अनदेखी कितनी खतरनाक हो सकती है।
- इस वीडियो में दोनों के पास हेलमेट नहीं है। इस वीडियो को जरिए अहमदाबाद ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया है। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा है कि जब भी सैयारा के साथ ड्राइव पर जा रहे हो, तो हेलमेट को भी साथी बनाओ, वरना प्यार अधूरा रह जाएगा। यह संदेश खास करके उन युवाओं और प्रेमियों के लिए है, जो अक्सर स्टाइल या सुविधा के कारण हेलमेट पहनने से बचते हैं।
बाइक राइड के वक्त हेलमेट जरूरी
अहमदाबाद ट्रैफिक पुलिस का यह प्रयास सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक रचनात्मक और प्रभावी कदम है। यह अभियान न केवल हेलमेट के महत्व को रेखांकित करता है, बल्कि यह भी याद दिलाता है कि सुरक्षा उपायों की अनदेखी से प्रियजनों को कितना नुकसान पहुंच सकता है।इस अभियान के माध्यम से, ट्रैफिक पुलिस यह सुनिश्चित करना चाहती है कि सड़कें सभी के लिए सुरक्षित रहें। यह एक सामाजिक जिम्मेदारी है कि हम अपने और अपने प्रियजनों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाएं। तो, अगली बार जब आप बाइक पर सवारी करने के लिए निकलें, तो याद रखें हेलमेट पहनें, अपनी सैयारा को सुरक्षित रखें।
- Log in to post comments
- 3 views