Skip to main content

Honor ने सऊदी अरब में अपना नया बजट टैबलेट Honor Pad X7 लॉन्च किया है। ये टैबलेट Snapdragon 680 चिपसेट 8.7-इंच 90Hz डिस्प्ले 7020mAh बैटरी और Android 15 OS के साथ आता है। इसकी शुरुआती कीमत SAR 349 (लगभग 8000 रुपये) है। इस टैबलेट में 8MP रियर कैमरा 5MP फ्रंट कैमरा 128GB स्टोरेज और फेस अनलॉक फीचर भी दिया गया है।

Honor Pad X7 को सऊदी अरब में लॉन्च कर दिया गया है। Honor का ये नया एंट्री-लेवल टैबलेट Qualcomm के Snapdragon 680 चिपसेट पर चलता है, जिसे 6GB तक RAM और 128GB तक स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है। Honor Pad X7 में 8.7-इंच की LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। इसमें 7,020mAh की बैटरी दी गई है जो 10W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Honor Pad X7 को सिर्फ एक ग्रे कलर ऑप्शन में पेश किया गया है और इसकी थिकनेस 7.99mm है। इस Android टैबलेट के रियर में 8-मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है

Honor Pad X7 की कीमत

Honor Pad X7 की कीमत की बात करें तो इसका 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट सऊदी अरब में शुरुआती कीमत SAR 349 (लगभग 8,000 रुपये) में उपलब्ध है। ये लिमिटेड टाइम ऑफर के तहत लॉन्च बेनेफिट्स के साथ आता है। ऑफर खत्म होने के बाद इसकी रेगुलर कीमत SAR 449 (करीब 10,300 रुपये) हो जाएगी। ये फिलहाल सऊदी अरब में केवल ग्रे कलर ऑप्शन में बिक्री के लिए उपलब्ध है।

Honor Pad X7 के स्पेसिफिकेशन्स

Honor Pad X7 Android 15 पर चलता है और इसमें 8.7-इंच (800x1,340 पिक्सल) LCD मौजूद है, जिसमें 180ppi पिक्सल डेंसिटी, 90Hz रिफ्रेश रेट और 85 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो है। स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 625 निट्स बताई गई है। डिस्प्ले को TÜV Rheinland लो ब्लू लाइट और फ्लिकर फ्री सर्टिफिकेशन प्राप्त है। इसमें 6nm Snapdragon 680 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जो Adreno 610 GPU और 6GB तक RAM के साथ आता है। टैबलेट में 128GB स्टोरेज दी गई है, जिसे microSD कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

रियर में Honor Pad X7 में f/2.0 अपर्चर और ऑटोफोकस के साथ 8-मेगापिक्सल कैमरा सेंसर दिया गया है। फ्रंट में वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए f/2.2 अपर्चर और फिक्स्ड फोकस वाला 5-मेगापिक्सल सेंसर मौजूद है। टैबलेट में मेटल बैक पैनल दिया गया है।

Honor Pad X7 में कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth 5.0 और Wi-Fi 5 सपोर्ट मिलता है। इसमें फेस अनलॉक फीचर भी दिया गया है। ये 7,020mAh बैटरी के साथ आता है, जो 10W फास्ट चार्जिंग और रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी के मुताबिक, एक बार चार्ज करने पर ये टैबलेट 56 दिनों तक का स्टैंडबाय टाइम दे सकता है। इसका डायमेंशन 211.8x124.8x7.99mm है और वजन 365 ग्राम है।