दिल्ली की मुख्यमंत्री Rekha Gupta पर जनसुनवाई के दौरान हुए हमले के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हमले के बाद सीएम ने सोशल मीडिया पर कहा कि यह हमला उन पर नहीं बल्कि दिल्ली की सेवा और जनता की भलाई के संकल्प पर किया गया है। उन्होंने कहा कि ऐसे हमले उनके हौसले को तोड़ नहीं सकते।
नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बाकी उससे फिलहाल पूछताछ जारी है। इन सबके बीच दिल्ली की सीएम ने अपने ऊपर हुए हमले को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है।
जिसमें उन्होंने बताया कि जनसुनवाई के दौरान मेरे पर किया गया हमला मेरे ऊपर नहीं, बल्कि दिल्ली की सेवा और जनता की भलाई के हमारे संकल्प पर किया गया एक कायराना प्रयास है।
पढ़ें सीएम रेखा गुप्ता ने अपने पोस्ट में क्या कुछ कहा है?
आज सुबह जनसुनवाई के दौरान मेरे ऊपर हुआ हमला केवल मेरे ऊपर नहीं, बल्कि दिल्ली की सेवा और जनता की भलाई के हमारे संकल्प पर किया गया एक कायराना प्रयास है। स्वाभाविक है कि इस हमले के बाद मैं सदमे में थी, परन्तु अब बेहतर महसूस कर रही हूं। मैं अपने सभी शुभचिंतकों से निवेदन करती हूं कि कृपया मुझसे मिलने के लिए परेशान न हों। मैं बहुत जल्द ही आपके बीच काम करती हुई दिखाई दूंगी। ऐसे हमले मेरे हौसले और जनता की सेवा के संकल्प को कभी तोड़ नहीं सकते। अब मैं पहले से कहीं अधिक ऊर्जा और समर्पण के साथ आपके बीच रहूंगी। जनसुनवाई और जनता की समस्याओं का समाधान पहले की तरह ही गंभीरता और प्रतिबद्धता के साथ जारी रहेगा। आपका विश्वास और समर्थन ही मेरी सबसे बड़ी ताक़त है। आपके अपार स्नेह, आशीर्वाद और शुभकामनाओं के लिए मैं हृदय से आभार व्यक्त करती हूं।
- Log in to post comments
- 3 views