दिल्ली में जनसुनवाई के दौरान सीएम रेखा गुप्ता पर हमले के मामले में एक नया मोड़ आया है। भाजपा ने आरोप लगाया है कि हमले में आम आदमी पार्टी का हाथ है। सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें हमलावर आप नेता गोपाल इटालिया के साथ दिख रहा है। भाजपा ने अरविंद केजरीवाल से इस रिश्ते पर स्पष्टीकरण मांगा है। राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप जारी हैं।
नई दिल्ली। दिल्ली में जनसुनवाई के दौरान CM Rekha Gupta पर हमले में एक सनसनीखेज खुलासा हुआ है। भाजपा विधायक के खुलासे ने राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मचा दिया है।
सीएम रेखा गुप्ता पर हुए हमले में आम आदमी पार्टी का कनेक्शन सामने आ गया है। जिसमें गुजरात में आम आदमी पार्टी के नेता के साथ सीएम पर हमले करने वाले का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
अब आम आदमी पार्टी पर हमलावर हो गई और अरविंद केजरीवाल को निशाना बनाते हुए पूछ रही कि आखिर ये रिश्ता क्या कहलाता है?
सीएम रेखा गुप्ता पर हमले के बाद AAP के वरिष्ठ नेता गोपाल इटालिया के साथ हमलावर राजेशभाई खिमजीभाई सकारिया की एक तस्वीर सामने आई है, जिससे सोशल मीडिया पर इस हमले में आम आदमी पार्टी के कनेक्शन को लेकर बातें हो रही हैं।
दिल्ली में मोतीनगर से भाजपा के विधायक हरीश खुराना ने एक्स पर आम आदमी पार्टी प्रमुख Arvind Kejriwal को टैग करते हुए इस फोटो को पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने सीएम पर हमले को लेकर सवाल उठाया है।
उन्होंने एक्स पोस्ट में कहा है कि जिसका डर था वही हुआ... सीएम पर हमले का संबंध आम आदमी पार्टी से जुड़ता साफ नजर आ रहा है। उन्होंने पूछा, “ केजरीवाल जी प्लीज एक्सप्लेन “यह रिश्ता क्या कहलाता है”?”
इस तस्वीर के जरिये राजनीतिक गलियारों में इस घटना को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। रेखा गुप्ता पर हुए हमले के पीछे कौन है ? इसे लेकर अभी पुलिस जांच जारी है, लेकिन राजनीतिक दल एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते नजर आ रहे हैं।
AI का इस्तेमाल कर बनाया फोटो: आप
भाजपा विधायक हरीश खुराना के का AAP ने जवाब दिया है। आप ने कहा है कि किसी भी हिंसा का समर्थन नहीं करते हैं। हरीश खुराना ने AI फोटो का इस्तेमाल करके भाजपा को ही बदनाम कर रहे हैं।
गोपाल इटालिया के साथ फोटो AI से बनाया हुआ है। इसके साथ ही AAP ने दो अगस्त का ओरिजनल वीडियो का लिंक भी जारी किया, जिसमें गोपाल इटालिया के साथ कोई और इंसान दिख रहा है।
- Log in to post comments
- 3 views