Skip to main content

बिहार में दो आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। अमित कुमार पांडेय को अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है साथ ही वह बाल विकास सेवाओं का प्रभार भी संभालेंगे। प्रशांत कुमार सीएच को भी यही पद मिला है और वह भी पंचायती राज के निदेशक बने रहेंगे।

पटना। भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों को नयी जिम्मेदारी दी गयी है। सामान्य प्रशासन विभाग ने गुरुवार को इस आशय की अधिसूचना जारी की।

निदेशक समेकित बाल विकास सेवाएं अमित कुमार पांडेय को अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी के रूप में पदस्थापित किया गया है। निदेशक समेकित बाल विकास सेवाएं का अतिरिक्त प्रभार भी उनके पास रहेगा।

वहीं, निदेशक पंचायती राज प्रशांत कुमार सीएच को भी अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बनाया गया है। वह निदेशक पंचायती राज तथा बिहार विकास मिशन के मुख्य महाप्रबंधक के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे।