Skip to main content

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने परिवार संग लालबागचा राजा गणपति की पूजा की और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के घर गए। उन्होंने उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और भाजपा नेताओं के साथ बैठक की। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पुणे में गणेशोत्सव में भाग लिया और भारत को मजबूत बनाने की प्रार्थना की। नड्डा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से भी मुलाकात की।

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को अपने परिवार के साथ प्रसिद्ध लालबागचा राजा गणपति की पूजा-अर्चना की। वह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आवास पर भी गए। इसक बाद उन्होंने राज्य के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और राज्य भाजपा नेताओं के साथ बैठक की।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि शाह के शहर में पहुंचने के बाद भाजपा महासचिव विनोद तावड़े ने शुक्रवार रात में ही उनसे मुलाकात कर आगामी उपराष्ट्रपति चुनाव, बिहार विधानसभा चुनाव और पार्टी के संगठनात्मक मामलों पर चर्चा की।

जेपी नड्डा ने भी गणेशोत्सव में लिया भाग

वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को महाराष्ट्र के पुणे शहर में गणेश उत्सव में भाग लिया। उन्होंने भगवान से भारत को मजबूत, विकसित और आत्मनिर्भर बनाने की प्रार्थना की। अपनी यात्रा की शुरुआत में नड्डा ने कोथरूड क्षेत्र में साईं मित्र मंडल में पूजा-अर्चना की

पूर्व केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात

नड्डा शहर में पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता प्रकाश जावड़ेकर के आवास पर भी गए। पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि उन्होंने भगवान गणेश से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत को विकसित और आत्मनिर्भर बनाने की प्रार्थना की।

News Category