Skip to main content

बरेली मुदित प्रताप सिंह     

बरेली _ कस्बा फतेहगंज पश्चिमी और तहसील मीरगंज में आगामी क्षत्रिय महासभा की मीटिंग को सफल बनाने के लिए अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिला अध्यक्ष सर्वेश्वर पाल सिंह के तत्वाधान में संगठनात्मक एवं रचनात्मक भविष्य की रणनीति को सफल बनाने के लिए चर्चा की और इस मौके पर जिला अध्यक्ष श्री सर्वेश्वर पाल सिंह ने बैठक में मौजूद सभी पदाधिकारीयों और कार्यकर्ताओं को क्षत्रिय महासभा की मीटिंग को सफल बनाने के दिशा निर्देश दिए और सभी लोगों को उनकी जिम्मेदारियां सौंपी। और मीटिंग में ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाने का आह्वान किया। इस मौके पर मीटिंग में मौजूद भारतीय जनता पार्टी के आंवला के जिला अध्यक्ष बड़े भाई आदेश प्रताप सिंह ने अपने विचारक विमर्श कर क्षत्रिय महासभा के संगठन को मजबूत करने एवं आपसी भाईचारा बनाए रखने एवं महाराणा प्रताप के बताएं रास्ते पर चलने की बात कही। इस मौके पर मीटिंग में मौजूद अन्य पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं  ने भी अपने-अपने विचार विमर्श किये। इस मौके पर मीटिंग में मौजूद लोगों में आदरणीय जय गोविंद सिंह जी, ठाकुर जयवीर सिंह, ठाकुर सर्वेश सिंह, अमित चौहान,  राकेश चौहान, ठाकुर भुवनेश्वर सिंह, ठाकुर जगत सिंह, डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, उदय पाल सिंह, शिवेंद्र प्रताप सिंह, बंटी ठाकुर, राजा ठाकुर, ठाकुर राजीव चौहान, महेश कठेरिया, अजय प्रताप सिंह अज्जू , बल्ले ठाकुर, रंजना सोलंकी, ठाकुर सुनील सिंह, ठाकुर आशुतोष चौहान, ठाकुर मयंक कठेरिया
आदि पदाधिकारीयों और कार्यकर्ताओं के साथ समाजसेवी और गणमान्य लोग मीटिंग में उपस्थित रहे।

News Category