Skip to main content

घटना हुई। गोल्डी बरार नामक फेसबुक अकाउंट से फायरिंग की जिम्मेदारी ली गई जिसमें धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया गया। पोस्ट में कहा गया कि प्रेमानंद महाराज और अनिरुद्धाचार्य महाराज का अपमान किया गया है और सनातन धर्म को नीचा दिखाने का प्रयास किया गया है।

बरेली। अभिनेत्री दिशा पाटनी और उनकी बहन रिटायर्ड मेजर खुशबू पाटनी के सिविल लाइंस स्थित घर के बाहर हवाई फायरिंग कर दो बदमाश भाग गए। बाद में गोल्डी बरार फेसबुक अकाउंट से पोस्ट कर फायरिंग की जिम्मेदारी ली गई

पोस्ट में लिखा गया कि फायरिंग हमने कराई है। इसने हमारे पूज्य संत प्रेमानंद महाराज और अनिरुद्धाचार्य महाराज का अपमान किया है। हमारे सनातन धर्म को नीचा दिखाने का प्रयास किया है। ये तो ट्रेलर था, अगली बार किसी ने हमारे धर्म के प्रति अभद्रता की तो उनके घर में किसी को जिंदा नहीं छोड़ेंगे

बता दें कि प्रेमानंद महाराज के लड़कियों संबंधित बयान का दिशा पाटनी की बहन खूशबू पाटनी ने विरोध किया था। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि फायरिंग में गोल्डी बरार गिरोह का हाथ होने की चर्चा है, इसकी जांच कराई जा रही।