बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में संभावित सीटों और उम्मीदवारों के चयन के मानकों पर चर्चा हुई। कांग्रेस लगभग 60 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने की तैयारी में है हालांकि राजद 50-55 सीटें ही देना चाहता है। पार्टी अपनी पसंद की सीटों पर चुनाव लड़ने को प्राथमिकता देगी।
महागठबंधन के दलों के बीच सीटों के बंटवारे की गुत्थी सुलझने से पहले कांग्रेस ने अपनी दावेदारी वाली संभावित सीटों पर उम्मीदवारों के चयन की कसौटी तय करने की रूपरेखा निर्धारित करने की कसरत तेज कर दी है
बिहार चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों के चयन के लिए गठित स्क्रीनिंग कमिटी की शुक्रवार को हुई पहली औपचारिक बैठक में संभावित सीटों से लेकर प्रत्याशी तय करने के आधारों पर गहन चर्चा की गई। हालांकि पार्टी ने अपनी दावेदारी वाले संभावित सीटों की संख्या तथा उनके नाम का खुलासा अभी नहीं किया है। कांग्रेस समेत महागठबंधन की पार्टियां बेशक दावा करें कि सीट बंटवारे का मसला अगले कुछ दिनों में त्वरित गति से हल हो जाएगा मगर दावे-प्रतिदावे को देखते हुए यह इतना सहज नजर नहीं आ रहा
सीट बंटवारे को लेकर हो सकता है घमासान
बिहार की 243 सीटों पर राजद पिछली बार की तरह 144 तो कांग्रेस 70 सीटों पर दावेदारी जता रही है। जबकि भाकपा माले पिछली बार की 19 की जगह 40 सीटों पर दावा ठोक रही। इसमें मुकेश सहनी की वीआईपी पार्टी से लेकर गठबंधन में नए आने वाले पशुपति कुमार पारस के दावे अभी अलग हैं। ऐसे में साफ है कि राजद तथा कांग्रेस दोनों को 2020 चुनाव के मुकाबले मिली अपनी सीटों की संख्या में इस बार कुछ कुर्बानी देनी होगी।
कम से कम 60 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी कांग्रेस?
कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमिटी की अजय माकन की अध्यक्षता में हुई पहली औपचारिक बैठक में शुक्रवार को वैसे तो 70 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी को लेकर चर्चा हुई। मगर पार्टी भी सियासी हकीकत को मानते हुए करीब 60 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने को लेकर गंभीर है।
- Log in to post comments
- 2 views