बरेली उत्तर प्रदेश समाचार
बरेली: आज दिनांक 1 अक्टूबर 2025 बुधवार को सर्वधर्म सेवा समिति के तत्वाधान में सचिव प्रवीण उपाध्याय एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीलिमा पाठक के नेतृत्व में संस्था कार्यालय छोटी बमनपुरी में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें संस्था के विकास एवं कार्यक्षेत्र को लेकर सदस्यों को दिशा निर्देश दिए गए कि शहर में एवं ग्रामीण क्षेत्रों में टीम किस तरह काम करेगी इसकी जानकारी दी गई। जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभ पहुंच सके। बैठक के दौरान बालजती पुराना शहर बरेली निवासी श्री दिलीप कुमार जौहरी को बरेली मंडल अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौपी गई। सर्वधर्म सेवा समिति के विधिक सलाहकार एवं उपाध्यक्ष पुनीत कुमार जौहरी एड० ने बताया शीघ्र ही ग्रामीण क्षेत्रों में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गरीबों के लिए चलाई गई सरकारी योजनाओं की ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामीणों को जानकारी देकर पात्र लोगों को योजना का निशुल्क लाभ दिलाया जाएगा मीडिया प्रभारी जिया उर रहमान ने बताया संस्था की बैठक प्रत्येक तिमाही में संपन्न होगी जिसमें समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यों को आना अनिवार्य होगा बैठक के दौरान संरक्षक दिनेश दद्दा एड०, संरक्षक ज्ञानेश साहू, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीलिमा पाठक, उपाध्यक्ष एवं विधिक सलाहकार पुनीत जौहरी एड०, कोषाध्यक्ष श्रीमती कल्पना उपाध्याय, एवं सचिव प्रवीण उपाध्याय, रमेश चंद्र सहित पदाधिकारी मौजूद रहे।
- Log in to post comments
- 40 views