भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की बैठक में महागठबंधन को जिताने और एनडीए को हराने का संकल्प लिया गया। डी. राजा ने कहा कि बिहार में एनडीए को हराना है और महागठबंधन की सरकार बनाना है। महागठबंधन शिक्षा, स्वास्थ्य, बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर चुनाव लड़ेगा। भाकपा ने 24 सीटों पर तैयारी की है और इसकी सूची तेजस्वी यादव को सौंपी है।
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर शुक्रवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की बैठक में महागठबंधन को जीत दिलाने और एनडीए को हराने का संकल्प लिया गया है।
बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के महासचिव डी. राजा ने कहा कि बिहार में एनडीए को हराना है और महागठबंधन की सरकार बनाना है।
इस चुनाव पर पूरे देश की नजर है। नीतीश सरकार को हर मोर्चे को विफल कराते हुए उन्होंने कहा कि महागठबंधन में शिक्षा, स्वास्थ्य, बेरोजगारी, मंहगाई, भूमि सुधार, पलायन, आदि मुद्दों पर यह चुनाव लड़ने का फैसला लिया गया है
डी. राजा ने कहा कि जदयू-भाजपा सरकार के 20 वर्षों के शासन में बिहार कठिन परिस्थिति से जूझ रहा है। बिहार में अपराध और भ्रष्टाचार चरम पर है।
उन्होंने केंद्र सरकार पर भी आरोप लगाया और कहा कि मोदी सरकार के कॉरपोरेट परस्त तथा जनविरोधी, नीतियों से देश में महंगाई बेशुमार बढ़ी है तथा रोजगार के अवसर लगातार घट रहे है।
उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाकपा 24 सीटों पर तैयारी कर रही है। इसकी सूची महागठबंधन के संयोजक तेजस्वी प्रसाद यादव को सौंपी जा चुकी है। हमें उम्मीद है कि सम्मानजनक सीटें मिलेंगी।
बैठक को पार्टी के राष्ट्रीय सचिव डा. गिरीश चंद्र शर्मा, सचिव संजय कुमार, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य जानकी पासवान और अजय कुमार सिंह समेत अन्य नेता मौजूद थे। बैठक की अध्यक्षता अवधेश कुमार राय और प्रमोद प्रभाकर ने संयुक्त रूप से की
- Log in to post comments
- 5 views