Skip to main content

लोजपा (रामविलास) के प्रदेश उपाध्यक्ष रविशंकर सिंह अशोक ने पार्टी की सदस्यता और पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी उनके काम से संतुष्ट नहीं थी। रविशंकर सिंह ने सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है, और 17 अक्टूबर को नामांकन दाखिल करने की घोषणा की है। उनके साथ कई समर्थकों ने भी पार्टी छोड़ी है।

सूर्यगढा (लखीसराय)। लोजपा (रामविलास) के प्रदेश उपाध्यक्ष रविशंकर सिंह अशोक ने सोमवार को लोजपा (रामविलास) की सदस्यता व पद दोनों से त्यागपत्र दे दिया। इसके साथ ही उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थकों ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया।

कांप्लेक्स में संवाददाताओं को संबोधन करते हुए उन्होंने कहा कि विगत पांच वर्ष से वे लोजपा के सिपाही के रूप में काम करते रहे ओर सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र में संगठन को मजबूत किया। इसके बाद भी मेरे कार्य से पार्टी को संतुष्टि नहीं मिली, इस कारण मैंने पार्टी के पद व सदस्यता से त्याग पत्र दे दिया।

इससे संबंधित पत्र प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी को भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि यदि कोई पार्टी उन्हें चुनाव लड़ने के लिए टिकट देती है तो वह सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र का सम्मान होगा, अन्यथा स्वतंत्र रूप से चुनाव मैदान में उतरेंगे।

मौके पर रामाशीष पासवान, सुदामा पासवान, प्रियरंजन सिंह, इम्तियाज कुरैशी सहित काफी संख्या में समर्थक मौजूद थे। इस मौके पर उन्होंने 17 अक्टूबर को नामांकन दाखिल करने की भी घोषणा की।

News Category