दीपावली के बाद यात्रियों की वापसी मुश्किल होने वाली है, खासकर मुंबई जैसे शहरों से। 26 अक्टूबर को लखनऊ से मुंबई का विमान किराया 25 हजार रुपये तक पहुँच गया है। ट्रेनों में भारी वेटिंग लिस्ट के कारण विमानों के किराए में वृद्धि हुई है, जो पिछले साल से 10% अधिक है। तेजस और वंदे भारत एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट भी काफी बढ़ गई है।
लखनऊ। दीपावली मनाने के लिए अपने घरों को आने वाले यात्रियों की वापसी भी मुश्किल भरी होगी। दीपावली बाद मुंबई सहित सभी बड़े नगरों का विमान किराया महंगा हो गया है। सबसे अधिक मांग 26 अक्टूबर को लखनऊ से कई शहरों के विमान के टिकट की हो रही है। इस कारण लखनऊ से मुंबई का 26 अक्टूबर का विमान का किराया 25 हजार रुपये तक पहुंच गया है।
दीपावली 20 अक्टूबर को है, ऐसे में 17 और 18 अक्टूबर को मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु, कोलकाता, हैदराबाद व चेन्नई सहित कई शहरों से लखनऊ आने वाली ट्रेनें अधिक वेटिंग लिस्ट के कारण स्थिति रिग्रेट हो चुकी हैं। ट्रेनों में जगह नहीं मिलने का असर विमानों के किराए पर पड़ रहा है। इस बार विमान का किराया पिछले साल की अपेक्षा अधिक हो गया है
लखनऊ आने के बाद 26 अक्टूबर की वापसी के लिए विमानों का किराया पांच से छह गुणा महंगा हो चुका है। एयरलाइन सेक्टर के जानकारों के मुताबिक ट्रेनों में वेटिंग रिग्रेट की स्थिति के कारण विमान कंपनियों के टिकट पिछले साल की अपेक्षा 10 प्रतिशत तक महंगे हो चुके हैं। अगले दो दिनों में इसमें और वृद्धि संभव है।
26 अक्टूबर के विमानों का किराया
विमान संख्याएयरलाइनकहां के लिएकिराया (रुपये में)
एआइ-2492
एयर इंडिया
मुंबई
25728
क्यूपी-1526
अकासा एयर
मुंबई
24713
6ई-6222
इंडिगो एयरलाइन
मुंबई
24021
6ई-2292
इंडिगो एयरलाइन
दिल्ली
9036
एआइ-1824
एयर इंडिया
दिल्ली
19122
एआइ-2500
एयर इंडिया
दिल्ली
10480
6ई-435
इंडिगो एयरलाइन
बेंगलुरु
22777
आइएक्स-1959
एयर इंडिया एक्सप्रेस
बेंगलुरु
22165
आइएक्स-2049
एयर इंडिया एक्सप्रेस
बेंगलुरु
22165
6ई-325
इंडिगो एयरलाइन
बेंगलुरु
20887
6ई-118
इंडिगो एयरलाइन
पुणे
19417
6ई-518
इंडिगो एयरलाइन
चेन्नई
18157
6ई-515
इंडिगो एयरलाइन
देहरादून
16792
6ई-6166
इंडिगो एयरलाइन
हैदराबाद
15165
6ई-607
इंडिगो एयरलाइन
हैदराबाद
15165
6ई-7027
इंडिगो एयरलाइन
जयपुर
13508
6ई-6469
इंडिगो एयरलाइन
कोलकाता
10492
18 को लखनऊ आने का विमान किराया
विमान संख्याएयरलाइनकहां सेकिराया
एआइ 2491
एयर इंडिया
मुंबई
29471
6ई-2442
इंडिगो एयरलाइन
मुंबई
24227
एआइ-2499
एयर इंडिया
दिल्ली
15010
आइएक्स-2048
एयर इंडिया एक्सप्रेस
बेंगलुरु
22113
6ई-338
इंडिगो एयरलाइन
पुणे
21693
6ई-515
इंडिगो एयरलाइन
चेन्नई
22613
6ई-518
इंडिगो एयरलाइन
देहरादून
16708
6ई-2388
इंडिगो एयरलाइन
चंडीगढ़
20307
ट्रेनों से वापसी भी मुश्किल
दीपावली के बाद वापसी के लिए 26 अक्टूबर की ट्रेनों में सबसे अधिक वेटिंग है। इस कारण कारपोरेट सेक्टर की ट्रेन तेजस एक्सप्रेस की एसी चेयरकार श्रेणी में लखनऊ से नई दिल्ली की वेटिंग 122 पहुंच गई है। इसी तरह वंदे भारत एक्सप्रेस की एसी चेयरकार की वेटिंग 138, शताब्दी एक्सप्रेस में 164 तक हो गई है। आनंद विहार डबल डेकर की वेटिंग 89 और गोमती एक्सप्रेस की सेकेंड सीटिंग क्लास में वेटिंग 85 है।
लखनऊ से जाने वाली अन्य ट्रेनों की स्थिति
ट्रेन नंबर/नामस्लीपर3एसीएसी 3ई2 एसी
12429 एसी एक्सप्रेस
165
78
99
रिग्रेट
12229 लखनऊ मेल
153
रिग्रेट
रिग्रेट
58
14207 पदमावत एक्सप्रेस
94
रिग्रेट
रिग्रेट
18
12225 कैफियात एक्सप्रेस
रिग्रेट
रिग्रेट
रिग्रेट
रिग्रेट
12555 गोरखधाम एक्सप्रेस
रिग्रेट
173
रिग्रेट
रिग्रेट
12555 पुष्पक एक्सप्रेस
74
रिग्रेट
105
रिग्रेट
गोमतीनगर पनवेल में सीटें खाली
रेलवे 25 अक्टूबर को लखनऊ से पनवेल के लिए स्पेशल ट्रेन चलाएगा। ट्रेन नंबर 05037 गोमतीनगर से 25 अक्टूबर को सुबह 5:25 बजे छूटेगी। इस ट्रेन में 25 अक्टूबर को स्लीपर में 339, एसी थर्ड में 454 और एसी सेकेंड में 55 सीटें खाली हैँ।
- Log in to post comments
- 3 views